{"_id":"c31a135d38854710f4c20b06c720a4e0","slug":"theft-in-house-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद घर से एक लाख का माल समेट ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद घर से एक लाख का माल समेट ले गए चोर
अमर उजाला, बदायूं
Updated Mon, 07 Dec 2015 08:15 PM IST
विज्ञापन
शिवपुरम गली नंबर एक निवासी उदयवीर के भाई की मौत हो गई थी। वह उनके दशवां संस्कार में शामिल होने कुंवरगांव के गांव हरनाथपुर परिवार के साथ गए थे। रात में मौका पाकर चोर उनके घर में घुस गए। कमरे का ताला तोड़कर एक लैप्टॉप, सोने के कुंडल, सोने के झाले और 10 हजार रुपये नगद चोरी कर लिए। सोमवार को उयदवीर घर पहुंचे तो चोरी के बारे में पता लगा। खबर मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। उदयवीर ने रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दे दी है, लेकिन अभी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
