{"_id":"cb3aa197f04e09effdc39ab9d1d61b46","slug":"theft-hindi-news-72","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान से नकदी समेत लाखों का माल समेटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान से नकदी समेत लाखों का माल समेटा
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
Updated Wed, 09 Sep 2015 08:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्ड नंबर छह निवासी संजीव कुमार गुप्ता की नगर में हाईवे पर इंजन पार्ट्स की दुकान है। दुकान के सामने ही इनके फुफेरे भाई अतुल कुमार गुप्ता की मोबाइल की दुकान है। बताया कि बीती शाम वह करीब साढ़े आठ बजे अपनी दुकान बंद करके घर गए थे। बुधवार सुबह वह अपनी दुकान पर पहुंचे, तो उनके कांउटर के पास रखा सामान बिखरा पड़ा था। गुल्लक भी जमीन पर पड़ी थीं। अंदर छत के जीने पर लगे दोनों जंगले और दोनों गेट टूटे पड़े थे। जब दुकान में रखे सामान को देखा तो पता चला कि उनकी दुकान में उनके फुफेरे भाई के एक कार्टून में रखे करीब दो लाख के मोबाइल सेट, गुल्लक में रखी बारह हजार की नकदी और करीब 65 हजार कीमत के पार्ट्स भी गायब थे। खबर पाकर मौके पर भीड़ जुट गई।
सूचना पर दरोगा अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। बतातें चलें कि बीती 31 दिसंबर की रात को अतुल कुमार की दुकान का शटर काटकर लाखों के मोबाइल चुराए गए थे। इस मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज तीन आरोपियों को जेल भेजा था। एसओ अजीत प्रताप यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। इधर, चोरी पर व्यापार मंडल ने रोष जताया है। व्यापारियों ने घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की है।