फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   theft

सर्राफ की दुकान से माल साफ किया

Fri, 21 Aug 2015 08:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं Updated Fri, 21 Aug 2015 08:20 PM IST
विज्ञापन
theft
कस्बे में बेलाडांडी रोड पर मोहल्ला अर्जुन नगर में जूनियर हाई स्कूल से सटी सोने-चांदी और कपड़े की दुकान है। गुरुवार की रात किसी तरह से दुकान के जीने में चोर घुस गए। यहां से दुकान की एक दीवार में नकब लगा लिया। दुकान में घुसे चोरों ने भारी-भरकम लोहे की अलमारी काट ली। इसमें से 15 किलो चांदी, 50 ग्राम सोने के जेवर, पांच हजार रुपये नगदी और कपड़े आदि समेत छह लाख रुपये का माल साफ कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह राजेश गुप्ता दुकान में इंवर्टर का स्विच ऑन करने आए तो उनको चोरी का पता लगा। चेयरमैन राजीव गुप्ता, सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश खन्ना आदि भी पहुंच गए। सूचना मिलने पर कोतवाल जेके तोमर ने मौका मुआयना किया। बाद में फारेंसिक टीम को भी बुला लिया गया। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। पुलिस ने जल्द खुलासा करने की बात कही है।
विज्ञापन

पहले भी हुई है चोरी की कोशिश
दातागंज। राजेश गुप्ता की दुकान में पहले भी दो बार चोरी की कोशिश हो चुकी है। तीन साल पहले चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार काट ली थी। एक साल पहले चोरों ने शटर के ताले तोड़ने की कोशिश की। राजेश गुप्ता की दुकान की दीवारों में सुरक्षा के लिहाज से टीन लगवा दी थी। चोरों ने इसे भी काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed