फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Theft crooks dropped into the well from pole, while cutting the wire

चोरी से तार काटते समय पोल से कुएं में गिरा बदमाश

Wed, 09 Sep 2015 12:13 AM IST
दातागंज।
दातागंज। Updated Wed, 09 Sep 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
Theft crooks dropped into the well from pole, while cutting the wire
थाना क्षेत्र के गांव फिरोजपुर में चोरी से बिजली का तार काटते समय करंट लग जाने से चोर कुएं में जा गिरा। गांव के लोगों ने चोर को कुएं से निकाला। इससे पहले चोरों ने ट्यूबवेल पर मिले किसानों के साथ लूटपाट भी की।  
विज्ञापन

गांव फिरोजपुर निवासी रामचंद्र सिंह के ट्यूबवेल पर आधा दर्जन से अधिक बदमाश आ गए। एक बदमाश तार काटने को ट्यूबवेल पर चढ़ गया। इसी बीच बिजली आ जाने पर बदमाश को करंट लग गया। वह बुरी तरह झुलस कर बराबर कुएं में जा गिरा। बाकी बदमाशों ने खेत पर सिंचाई कर रहे धनपाल और रामसिंह से दो मोबाइल, टार्च, स्प्रे मशीन आदि लूट लिए। बदमाश इन दोनों ग्रामीणों को अपने साथ ले गए। करीब एक किमी दूर ले जाकर इस शर्त पर छोड़ा कि वह उनके साथी को कुएं से बाहर निकालेंगे। रात में ही खबर मिलने पर गांव के और भी तमाम लोग मौके पर आ गए। उन्होंने कुएं में गिरे बदमाश को बाहर निकाला। देखा कि वह काफी झुलसा हुआ है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने झुलसे बदमाश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार यह बदमाश गांव कल्यानपुर का है। जिसका नाम रविंद्र (35) है। सूचना मिलने पर रविंद्र का भाई रामवीर भी आ गया। उसने पुलिस को बताया कि रविंद्र ने उसकी पत्नी और बच्चे अपने पास जबरन रखे हैं। लिहाजा, वह इसकी मदद नहीं करेगा। पुलिस ने बताया कि रविंद्र पर हत्या, चोरी, राहजनी के कई मामले हैं। बाकी बदमाशों को पुलिस तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed