{"_id":"5787d7de4f1c1b217913da70","slug":"the-young-man-s-body-was-found-in-mysterious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में युवक का शव मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में युवक का शव मिला
बदायूं, ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2016 10:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिल्सी के घंघोसी गांव में आया था रिश्तेदारी में
पोस्टमार्टम में मौत की वजह निकली हेड इंजरी
थाना क्षेत्र के गांव घंघोसी स्थित रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने आए बरेली के थाना आंवला के गांव बरी खेड़ा निवासी मुनेश का बृहस्पतिवार सुबह वजीरगंज रोड पर शव पड़ा मिला। उसकी बाइक भी पास में पड़ी थी। मृतक के परिवार वालों ने हत्या के बाद शव फेेंकने की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम में मौत की वजह हेड इंजरी बताई गई है।
बरेली के थाना आंवला के गांव बरी खेड़ा निवासी मुनेश कुमार (36) 12 जुलाई को बिल्सी थाने के गांव घंघोसी में अपने ममेरे भाई यादराम की बेटी की शादी में शामिल होने आया था। तेरह जुलाई को मुनेश यहां से बिल्सी के ही गांव गड़पुर स्थित अपनी ससुराल के लिए बाइक से निकला था, लेकिन वह ससुराल नहीं पहुंचा। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि वजीरगंज रोड पर गांव सिमर्रा भोजपुर के पास सड़क किनारे युवक की खून में लथपथ लाश पड़ी है।
खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव की शिनाख्त के बाद पुलिस ने मृतक के परिवार वालों को बुलाया। उसका भाई राजपाल आया। फिर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के परिवार वाले हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं। हालांकि, पुलिस इसे संदिग्ध मान रही है। एसओ एनपी सिंह का कहना है कि यह हादसा भी हो सकता है। मामले की पड़ताल की जा रही है।