फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The two-hour-paced rural highway Ltt

लट्ठ लिए दो घंटे हाईवे पर जमे रहे ग्रामीण

Thu, 30 Apr 2015 11:32 PM IST
सिलहरी/बदायूं।
सिलहरी/बदायूं। Updated Thu, 30 Apr 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
The two-hour-paced rural highway Ltt
हादसे में दो लोगों की मौत से गुस्साए ग्रामीण करीब दो घंटे तक लट्ठ लिए हाईवे पर जमे रहे। कई बार पुलिस भी ग्रामीणों के सामने असहाय नजर आई। जब-जब पुलिस ने शवों को हाईवे से हटाकर जाम खुलवाने की कोशिश की ग्रामीण पुलिस पर हमलावर हो गए। ऐसे में कई बार पुलिस के कदम थम गए। हालात को देखते हुए सिविल लाइंस के साथ कोतवाली और कुंवरगांव पुलिस को भी बुला लिया गया। हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर हादसा पूर्वान्ह करीब 11.30 बजे हुआ। इसकी खबर गांव वालों को मिली तो सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। गनीमत रही कि ट्रक और ट्रक चालक ग्रामीणों के हाथ नहीं लगे। अगर ऐसा होता तो चालक पर हमला और ट्रक में आगजनी हो सकती थी। हादसे के बाद ट्रक चालक ने ट्रक दौड़ा दिया। बाद में ट्रक चालक रास्ते में ट्रक छोड़ कर भाग गया। ट्रक पुलिस के कब्जे में है। मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट विजय बहादुर, एसपी सिटी अनिल यादव, सीओ सिटी आरएस धामा ग्रामीणों को समझाने की काफी कोशिश करते रहे, लेकिन ग्रामीण ट्रक वाले को पकड़ कर वहीं लाने की बात पर अड़े रहे। बाद में अधिकारियों ने किसी तरह से हादसे में मरने वाले कमल सिंह और अंकित के परिवार वालों को भरोसे में लिया। इसके बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन


नवादा से पैदल आए तमाम यात्री
सिलहरी। हादसे के बाद दो घंटे तक हाईवे पर जाम के चलते मुरादाबाद से आने वाली बसों में सवार तमाम यात्री नवादा से शहर तक पैदल आए। दोपहर करीब ढ़ाई बजे हाईवे पर यातायात शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी के घर में मातमी सन्नाटा
सिलहरी। थान सिंह के घर में पूर्वाह्न तक शादी की खुशियां थीं। हादसे में कमल सिंह और अंकित की मौत की खबर जब घर पर पहुंची तो शादी की खुशियां मातमी सन्नाटे में बदल गईं। थानसिंह के घर पर तमाम रिश्तेदार जुटे थे। महिलाएं चीत्कार मारकर रोने लगीं। गांव में जिसने भी हादसे के बारे में सुना वह घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ा।

रफ्तार ने एक महीने में ली 62 लोगों की जान
बड़े हादसों के नाम रहा अप्रैल का महीना
हादसों में उजड़ गए कई परिवार
बदायूं। रफ्तार लगातार काल मन रही है। अप्रैल का महीना भीषण सड़क हादसों के नाम रहा। हादसों में तीस दिन में 62 लोगों की जान चली गई। कई परिवार उजड़ गए और गई गोदें सूनी हो गईं। चार बड़े हादसों के बाद भी लोगों ने रफ्तार से सबक नहीं लिया।

तीन अप्रैल को कछला-मुजरिया रोड पर हुए सड़क हादसे में छह लोगों की जान चली गई थी। एक अप्रैल को अलापुर और बिसौली में हुए हादसों में तीन लोगों की मौत हुई। 27 अप्रैल को उझानी रोड पर नौशेरा के पास सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। 30 दिन में जिले का कोई भी ऐसा रोड नहीं बचा जहां हादसों में दो-चार लोगों की जान न गई हो। हादसों के बावजूद रफ्तार पर ब्र्रेक नहीं लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed