{"_id":"fc21a54a0ecd236764ebabe8c09bec21","slug":"the-truck-crushed-the-bike-two-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक कुचली, दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने बाइक कुचली, दो की मौत
सिलहरी (बदायूं)।
Updated Thu, 30 Apr 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
चंदौसी रोड पर खेड़ा नवादा इलाके में बृहस्पतिवार को ट्रक ने बाइक कुचल दी। सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे हुए हादसे में एक किशोर समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक किशोर घायल हो गया। ट्रक चालक ट्रक को छोड़ कर मौके से भाग गया। दुर्घटना से गुस्साए लोगों ने करीब दो घंटे तक मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे जाम रखा। इस दौरान बार-बार पुलिस और पब्लिक के बीच झड़प भी होती रही। गुस्साए ग्रामीणों ने पथराव भी किया, लेकिन कोई वाहन क्षतिग्रस्त नहीं हुआ। दो घंटे बाद पुलिस शव उठा कर हाईवे पर यातायात सुचारू कर सकी।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव सिरसा ठेर निवासी थान सिंह की बेटी की गुरुवार को बारात आनी थी। बरेली के आंवला थानांतर्गत गांव किटौना निवासी उनके रिश्तेदार कमल सिंह (20) पुत्र भानु प्रताप और कादरचौक थाने के गांव सिसैया नगला निवासी दौलतराम का 16 वर्षीय पुत्र अंकित भी उसमें शामिल होने आए थे। थान सिंह के रिश्तेदार अमर सिंह के 14 वर्षीय पुत्र हरीओम की पूर्वान्ह तबियत खराब हो गई। वहीं कमल सिंह को बारात के लिए कपड़े भी लेने थे। सो कमल और अंकित हरीओम को लेकर बदायूं आ रहे थे। रास्ते में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर खेड़ा नवादा के पास बदायूं की ओर से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक रौंद दी। कमल सिंह और अंकित की मौके पर मौत हो गई और हरीओम घायल हो गया। ट्रक चालक ने ट्रक दौड़ा दिया। कुछ आगे जाने के बाद वह ट्रक छोड़कर भाग गया।
दुर्घटना की खबर गांव पहुंची तो सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने पथराव कर हाईवे जाम कर दिया। जाम की खबर मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट विजय बहादुर, एसपी सिटी अनिल यादव, सीओ सिटी आरएस धामा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव उठाकर जाम खुलवाने की कोशिश की तो ग्रामीण हमलावर हो गए। इस दौरान कई बार पुलिस-पब्लिक के बीच झड़प हुई। करीब दो घंटे के बाद दोपहर लगभग दो बजे पुलिस हाईवे से शव हटाकर यातायात सामान्य कर सकी। हाईवे जाम होने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे लोगों को काफी दुश्वारियों का सामना भी करना पड़ा।