फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The third day has not even handle inspector killer

तीसरे दिन भी हत्थे नहीं चढ़े दरोगा के हत्यारे

Fri, 24 Jun 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Fri, 24 Jun 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
The third day has not even handle inspector killer
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस टीमों के साथ एसओजी सर्विलांस भी जुटी
विज्ञापन

पड़ोसी जिलों से भी ली जा रही पुलिस की मदद

पुलिस मुठभेड़ के आरोपी नन्हे और ऋषिपाल तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ नहीं लगे। दोनों शातिरों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया जा चुका है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए एसपी सिटी अनिल यादव के नेतृत्व में चार सीओ के साथ 12 पुलिस टीमें काम कर रही हैं। शुक्रवार को भी पुलिस ने कई इलाकों में कांबिंग की। एसओजी और सर्विलांस टीमों को भी लगाया गया है।
बुधवार को घट बहेटी में हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घायल हुए बदमाश कल्लू यादव को गिरफ्तार कर लिया था। उसके साथी नन्हे और ऋषिपाल घायल होने के बावजूद भाग निकले थे। गिरफ्तारी को बनाई गई टीमों की मॉनीटरिंग खुद आईजी विजय मीणा और डीआईजी आशुतोष कुमार कर रहे हैं। बरेली, शाहजहांपुर पुलिस की भी मदद ली जा रही है। पुलिस की बारह टीमें शुकवार को कई गांवों को खंगालती रहीं। रसूलपुर में कई ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन दोनों बदमाशों का कहीं कोई सुराग नहीं लग सका है। 
विज्ञापन



आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। पुलिस टीमें अपना काम कर रही हैं। लगातार कांबिंग अभियान चलाया जा रहा है। दोनों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनिल कुमार यादव, एसपी सिटी

कल्लू यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
स्पेशल जज डकैती के कोर्ट में पेश किया गया
पेशी के बाद इलाज को बरेली भेज दिया गया

दरोगा हत्याकांड के आरोपी कल्लू यादव को शुक्रवार को स्पेशल जज डकैती विकास कुमार की कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने आरोपी की रिमांड लेने से इंकार कर दिया। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसके बाद पुलिस अभिरक्षा में कल्लू यादव को इलाज के लिए बरेली स्थित एक अस्पताल में भेज दिया गया। आरोपी को बरेली से एंबुलेस से कोर्ट लाया गया था। 
बिनावर थाने के गांव घट बेहटी में बुधवार की रात पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई थी। इसमें दरोगा सर्वेश यादव शहीद हो गए और सिपाही प्रमोद घायल हो गया था। गोली लगने से दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव पैरहा निवासी कल्लू यादव भी घायल हुआ था। उसे पुलिस ने दबोच लिया था। कल्लू के दो साथी नन्हे और ऋषिपाल फरार हो गए थे। घायल कल्लू को इलाज के लिए बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
हालत में सुधार होने पर शुक्रवार को पुलिस ने उसे स्पेशल जज डकैती की कोर्ट में पेश किया। कल्लू यादव को कड़ी सुरक्षा के बीच एंबुलेंस से लाया गया। स्पेशल जज ने खुद कोर्ट से बाहर आकर एंबुलेंस में ही उसका बयान लिया। इसके बाद उसकी 14 दिन की न्यायिक रिमांड दे दी। 

मुठभेड़ की विवेचना करेंगे इंस्पेक्टर कोतवाली
बदायूं। बिनावर थाने के गांव घट बेहटी में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ की विवेचना इंस्पेक्टर कोतवाली मनोज कुमार को दी गई है। अब तक विवेचना बिनावर एसओ ललित मोहन कर रहे थे। एसएसपी ने शुक्रवार को विवेचना ट्रांसफर करने का आदेश जारी कर दिया। 

कल्लू के गिरोह के पास है स्कॉर्पियो
बदायूं। घट बेहटी गांव में हुई पुलिस मुठभेड़ से दो दिन पहले कल्लू यादव ने दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव पड़ेली में लक्ष्मण सिंह के घर पर धावा बोला था। यहां वह अपने साथियों के साथ सफेद रंग की दिल्ली नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी से पहुंचा था। दहशत फैलाने के लिए यहां जमकर फायरिंग की। दरअसल, करीब 10 महीने पहले कल्लू यादव को तांगा सवार ग्रामीणों से लूटपाट करते हुए लक्ष्मण सिंह ने ही दबोचा था। इससे वह उनसे रंजिश मानता था।


आज आएंगे डीआईजी 
बदायूं। बरेली रेंज के डीआईजी आशुतोष कुमार शनिवार को बदायूं आएंगे। सुबह 10 बजे से वह पुलिस लाइंस सभागार में सभी सीओ और थानेदारों की बैठक लेंगे। इसके बाद मीडिया से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed