फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The teenager accused of rape

किशोरी से दुष्कर्म का आरोप

Thu, 12 Nov 2015 11:43 PM IST
दहगवां।
दहगवां। Updated Thu, 12 Nov 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
The teenager accused of rape
जरीफनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 साल की किशोरी के घरवालों ने गांव के ही एक युवक पर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप लगाया है।  किशोरी के पिता के की तहरीर पर पुलिस ने गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज करके किशोरी का मेडिकल कराया है। प्राइमरी मेडिकल में किशोरी से बलात्कार की पुष्टि नहीं हुई है। आरोपी मुलायम सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जरीफनगर थाने के एक गांव में मंगलवार रात गांव देवता के मंदिर पर कीर्तन चल रहा था। गांव की 14 वर्षीय एक किशोरी भी कीर्तन सुनने गई थी। रात में करीब नौ बजे किशोरी कीर्तन सुनकर घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही मुलायम सिंह यादव ने उसे पकड़ लिया और पास ही गन्ने के खेत में ले गया। आरोप है कि वहां मुलायम सिंह ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। देर रात तक किशोरी घर नहीं पहुंची तो परिवार वालों ने उसे तलाश किया। बुधवार सुबह वह गांव के वाहर परिवार वालों को मिली। पूछने पर उसने परिवार वालों को घटना के बारे में बताया। आरोपी और किशोरी एक ही बिरादरी के होने की वजह से पहले गांव में समझौते के लिए पंचायत चलती रही। पंचायत में मामले का निपटारा नहीं हो सका।
विज्ञापन

इस मामले में गुरुवार शाम पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके बाद किशोरी का मेडिकल कराया गया। महिला अस्पताल में हुए प्राइमरी मेडिकल में उसके साथ बलात्कार की पुष्टि नहीं हुई है। किशोरी के प्राइवेट पार्ट की स्लाइड बनाकर पैथालॉजी भेजी गई है। स्लाइड और मेडिकल सप्लीमेंट्री रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का सच सामने आ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएससी का छात्र है आरोपी
दहगवां। किशोरी से रेप का आरोपी मुलायम सिंह बीएससी का छात्र है। उसका उम्र भी तकरीबन 22 साल है। गांव के लोगों की मानें तो किशोरी और मुलायम सिंह के बीच पहले से बोल-चाल थी। घटना की रात मुलायम सिंह भी कीर्तन में आया था। यहां से पहले मुलायम सिंह चला गया उसके पीछे किशोरी भी चली गई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद रेप और रजामंदी के बीच मामला झूल रहा है। पुलिस ने किशोरी और आरोपी के बयान भी रिकार्ड किए हैं। मुलायम सिंह और किशोरी के अंडर गारमेंट को भी पुलिस ने सील कर दिया है।
पंचायत में नहीं निपटा मामला तो हुआ थाना दरबार
दहगवां। मंगलवार पूरी रात किशोरी घर नहीं पहुंची। बुधवार को वह गांव के बाहर ही परिवार वालों को मिली। परिवार के लोगों ने जब दवाब बनाकर उससे पूछता तो किशोरी  ने रेप की बात कही। दोनों पक्ष एक ही बिदादरी और गांव के होने की वजह से गांव में मामले के निपटाने को लेकर पंचायत शुरू हो गई। दोनों पक्ष निपटारे की कोशिश में जुटे रहे। पंचायत में गुरुवार शाम तक बात नहीं बनी तो किशोरी के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी। इसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी मुलायम सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया।

वर्जन-
मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पड़ताल की जा रही है। स्लाइड जांच और मेडिकल सप्लीमेंट्री रिपोर्ट मिलने का इंतजार है।-गंगा सिंह यादव, एसओ जरीफनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed