फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   assault on a Class 2 student at School, FIR registered.

Noida News: स्कूल में दूसरी कक्षा के छात्र से मारपीट का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Fri, 30 Oct 2026 08:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 08:00 PM IST
विज्ञापन
assault on a Class 2 student at School, FIR registered.
- सात साल के बच्चे ने घर पहुंचकर बताई आपबीती, बच्चों पर फ्लोर पर गिराकर पीटने का लगा आरोप
विज्ञापन

- पिता का आरोप- स्कूल प्रबंधन ने पहले सीसीटीवी फुटेज दिखाने से किया इन्कार, बाद में मोबाइल से दिखाई रिकॉर्डिंग
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-71 स्थित ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल में दूसरी कक्षा के सात वर्षीय छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल में 15 से अधिक बच्चों ने उसे फ्लोर पर गिराकर पीटा। घर पहुंचने पर बच्चे ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पिता ने स्कूल प्रबंधन से शिकायत कर सीसीटीवी फुटेज दिखाने की मांग की। आरोप है कि प्रबंधन ने करीब नौ घंटे तक फुटेज दिखाने में आनाकानी की। बाद में मोबाइल फोन पर रिकॉर्डिंग दिखाई गई जिसमें कथित तौर पर कुछ बच्चे छात्र के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। बच्चे के पिता चिराग ढिंगरा की शिकायत पर कोतवाली फेज-3 पुलिस ने स्कूली बच्चों और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-61 निवासी चिराग ढिंगरा ने कहा कि 27 अक्तूबर की सुबह करीब 7:40 बजे उन्होंने बेटे को स्कूल छोड़ा था। स्कूल का समय सुबह 7:45 बजे से है। आरोप है कि स्कूल में क्लास के बच्चों और दूसरी कक्षा के कुछ अन्य बच्चों ने छात्र को फ्लोर पर गिराकर पीटा। बच्चा स्कूल से घर पहुंचा तो उसने परिजनों को घटना के बारे में बताया। बच्चे ने दर्द होने की बात भी कही। इसके बाद पिता ने स्कूल प्रबंधन को घटना की जानकारी देकर सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग दिखाने का अनुरोध किया। शिकायत में आरोप है कि 27 अक्तूबर की सुबह से शाम 5 बजे तक स्कूल की क्लास टीचर, कोऑर्डिनेटर, वाइस प्रिंसिपल, प्रिंसिपल और अन्य स्टाफ ने फुटेज दिखाने में आनाकानी की। काफी अनुरोध के बाद स्कूल प्रबंधन ने सीसीटीवी रिकॉर्डिंग मोबाइल फोन पर दिखाई। पिता का दावा है कि फुटेज में करीब 20 से 30 मिनट तक बच्चे को पीटने की घटना स्पष्ट दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि बच्चे के पिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। वहीं स्कूल प्रबंधन की तरफ से बताया गया है कि प्रत्येक छात्र की सुरक्षा सर्वोपरि है। घटना को गंभीरता से लिया गया है। इस संबंध में स्कूल स्तर पर आंतरिक जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक के कक्षा में पहुंचने से पहले हुई घटना
शिकायत के मुताबिक घटना सुबह करीब 7:40 बजे की है, जबकि क्लास में शिक्षक के पहुंचने का समय सुबह 8:05 बजे बताया गया है। पिता ने सवाल उठाया है कि शिक्षक की अनुपस्थिति में बच्चे कक्षा में क्या कर रहे थे और इस दौरान उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन ने मामले को दबाने और उन्हें गुमराह करने की कोशिश की। साथ ही सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ की आशंका जताते हुए रिकॉर्डिंग को सुरक्षित रखने की मांग की है।


लापरवाही पर कार्रवाई की मांग
चिराग ने पुलिस से स्कूल प्रबंधन की कथित लापरवाही की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि स्कूल में बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रबंधन की है। भविष्य में किसी अन्य बच्चे के साथ ऐसी घटना न हो, इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed