फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The shock of the death of two farmers crop failure

फसल बर्बाद होने के सदमे में दो किसानों की मौत

Mon, 13 Apr 2015 11:51 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Mon, 13 Apr 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
The shock of the death of two farmers crop failure
बेमौसम बारिश से फसलें बर्बाद होने के सदमे में किसानों की हार्टअटैक से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कर्ज में डूबे किसान फांसी पर झूल रहे हैं। बीते चौबीस घंटे में कुंवरगांव थाने के गांव कल्लिया और दातागंज के गांव डहरपुर कलां में दो किसानों की मौत हो गई है। इनके परिवार वालों ने राजस्व विभाग को सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के गांव कल्लिया निवासी रामलाल (65) पुत्र पीतांबर की 14 बीघा गेहूं की फसल है। यह फसल बेमौसम बारिश में बर्बाद हो गई। रामलाल पर बैंक ऑफ बड़ौदा का 2.35 लाख रुपया लोन भी है। सोमवार को वह खेत पर गेहूं की कटाई केलिए गए थे। यहां सीने में दर्द ने उनकी हालत बिगड़ गई। परिवार वाले जब तक घर पर लाए तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। रामलाल के दो बेटे हैं। दोनों की शादी हो चुकी है। उनकी मौत के बाद परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

दातागंज। क्षेत्र के गांव डहरपुरकलां निवासी किसान भग्गू (50) के पास ढाई बीघा जमीन है। इसमें इन्होंने गेहूं की फसल की थी। काफी फसल बारिश में बर्बाद हो गई थी। रविवार को भग्गू ने गेहूं निकलवाए। ढाई बीघा में सिर्फ डेढ़ क्विंटल गेहूं निकले। इसके बाद भग्गू की हालत बिगड़े लगी। वह खेत पर ही लेट गए। पत्नी हरदेवी उनको घर पर लेकर आईं। यहां उनकी मौत हो गई। परिवारवालों ने बिना पोस्टमार्टम और राजस्व विभाग को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed