{"_id":"63119579bd6e77b9d295ce683510a301","slug":"the-sharp-edge-of-the-ganges-two-teenagers-dubin-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा की तेज धार में दो किशोरियां डूबीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गंगा की तेज धार में दो किशोरियां डूबीं
Kadrchauk
Updated Sat, 25 Apr 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा से पानी भरने गईं दो महिलाओं समेत पांच लड़कियां तेज बहाव की चपेट में आकर बह गईं। मौके पर पहुंचे लोगों ने तीन को बचा लिया, लेकिन दो लड़कियां डूब गईं। इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पटियाली क्षेत्र की विधायक जीनत खान और अधिकारियों ने गोताखोरों को तलाश के लिए लगाया, लेकिन खबर लिखे जाने तक उनका सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
कासगंज के पटियाली क्षेत्र के गांव कादरचौक में गंगा किनारे शकील, शाहिद, नसरुद्दीन और रफीक के खेत हैं। वह शुक्रवार सुबह नौ बजे गेहूं काटने के लिए खेत पर गए थे। उनके पीछे उनके परिवार की महिलाएं और बच्चे भी खाना लेकर पहुंचे। बताते हैं कि पीने को पानी लेने के लिए गुलशन पुत्री शकील (13), अफरोज पुत्री शाहिद (13), नन्नो पुत्री नसरुद्दीन (12), सितावा पत्नी रफीक (45), नसीब बानो पुत्री रफीक (25) गंगा में बीच में चली गईं। अचानक आए तेज बहाव में वह बहकर डूबने लगीं। शोर सुनकर आसपास काम कर रहे लोग दौड़ पड़े। तैराक लोगों ने नन्नो, सिताबा और नसीब बानो को तो बचा लिया, लेकिन गुलशन, अफरोज डूब गईं। यह खबर जब गांव तक पहंची तो कोहराम मच गया। तमाम ग्रामीण मौके पर आ गए। पुलिस ने गोताखोरों को लगाया, लेकिन लड़कियों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विधायक जीनत पहुंची घर
सूचना पाकर क्षेत्रीय विधायक नजीबा उर्फ जीनत खान, उनकी पुत्री नाशी खान पहले तो गंगा किनारे पहुंची। यहां गोताखोरों को लड़कियों को तलाशने पर लगाया। इसके बाद वह लड़कियों के घर पर गईं। परिवारीजनों को दिलासा दिया। खबर लगते ही एसडीएम परवेज आलम, सीओ अमृत लाल, थाना प्रभारी सिकंदरपुर वैश्य सहसवीर सिंह, नायब तहसीलदार संतोष कुमार, कानून गो अनार सिंह, लेखपाल प्रदीप कुमार पहुंच गए।
विज्ञापन