फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The sad news of the death of four people who Mitnpur

चार लोगों की मौत की खबर से मिठनपुर के लोग गमगीन

Sun, 15 Jan 2017 11:18 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 15 Jan 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
The sad news of the death of four people who Mitnpur
चार लोगों की मौत की खबर से मिठनपुर के लोग गमगीन - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

पत्नी के साथ 10 साल पहले हरियाणा गया था कृपाल
अग्निकांड में कृपाल के परिवार के चार लोगों की जान गई

 हरियाणा के गुरुग्राम के गांव मोहम्मदपुर में अग्निकांड का शिकार हुआ कृपाल का परिवार करीब 10 साल पहले वहां बस गया था। मूल रूप से बिसौली कोतवाली के गांव मिठनपुर निवासी कृपाल के परिवार के चार लोगों की जान शुक्रवार रात मोहम्मदपुर में हुए एक अग्निकांड में चली गई। इस बारे में खबर मिलने के बाद कृपाल का चचेरा भाई पच्चू गुरुग्राम के लिए रवाना हो गया। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से मिठनपुर का माहौल गमगीन है। 

करीब 10 साल पहले शादी के कुछ दिनों बाद ही बिसौली के गांव मिठनपुर का कृपाल मौर्य अपनी पत्नी सूरजमुखी के साथ रोजगार की तलाश में हरियाणा चला गया था। उसने गुरुग्राम के मोहम्मदपुर की झुग्गी झोपड़ियाें में अपना ठिकाना मनाया। कोई रोजगार न मिलने पर सब्जी बेचने का काम शुरू कर दिया। इसी से वह परिवार का गुजारा करता था। उसकी पत्नी ने यहीं चार संतानों को जन्म दिया। शुक्रवार रात झुग्गी झोपड़ियों के ऊपर से गजर रही बिजली लाइन से गिरी चिंगारी ने कृपाल की झोपड़ी को चपेट में ले लिया था। अग्निकांड में कृपाल की बेटी कंचन (9), बेटा मोहित (6), रोहित (3) और कृपाल के साढू बिसौली के गांव मशूदपुर निवासी दयाशंकर की बेटी कुसुम (13) की मौत हो गई। कृपाल भी बुरी तरह से झुलस गया। उसका इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है। अग्निकांड के दौरान कृपाल की पत्नी सूरजमुखी अपने 17 दिन के बेटे के साथ किसी तरह से बाहर निकली। वह भी झुलस गई है। शनिवार को इस बारे में खबर कृपाल के गांव मिठनपुर पहुंची। इसके बाद गांव का माहौल गमगीन हो गया। कृपाल के चचेरे भाई पच्चू ने बताया कि चारों बच्चों का अंतिम संस्कार वहीं कर दिया गया है। कृपाल की हालत भी गंभीर बनी हुई है। कृपाल बेहद गरीब है। उसके पास गांव में सिर्फ डेढ़ बीघा जमीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed