{"_id":"57c8363a4f1c1b50212cb254","slug":"the-pretext-of-marriage-sexual-exploitation-abortion","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाह का झांसा देकर यौन शोषण, गर्भपात कराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निकाह का झांसा देकर यौन शोषण, गर्भपात कराया
ब्यूरो /बदायूं
Updated Thu, 01 Sep 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक गांव में 16 साल की किशोरी को गांव के ही युवक ने प्रेमजाल में फंसाकर उसे निकाह का झांसा दिया। किशोरी से तीन महीने तक शारीरिक संबंध बनाए। जब वह गर्भवती को गई, तो उसे जबरन गर्भ निरोधक दवा खिला दी। इससे उसका गर्भपात हो गया। किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर दी, थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। किशोरी का पिता अब अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है।
कादरचौक थाने के एक गांव के व्यक्ति का कहना है कि 25 अगस्त को उसकी 16 वर्षीय बेटी की तबियत बिगड़ गई। उसके रक्त स्राव शुरू हो गया। उसकी मां ने जोर देकर जब उससे पूछा तो पूरी बात सामने आई। उसने बताया कि गांव के ही एक युवक से उसका प्रेम प्रसंग था। युवक शादी का झांसा देकर उससे तीन महीने से शारीरिक संबंध बना रहा था। इससे वह गर्भवती हो गई। 24 अगस्त को वह युवक के घर गई और गर्भ ठहरने के बारे में बताकर शादी करने पर जोर दिया।
किशोरी का आरोप है कि यह बात सुनकर युवक और उसके परिवार के लोग बौखला गए। उन्होंने गर्भपात कराने की बात कही, इससे उसने इंकार कर दिया। युवक का एक भाई कंपाउंडर है। युवक के परिवार वालों ने उसे दबोच कर जबरन गर्भ विरोधक दवा खिला दी। इसके बाद उसे छोड़ दिया। उसने घर पर कुछ नहीं बताया। अगले दिन उसे रक्त स्राव शुरू हुआ गौर गर्भ गिर गया। किशोरी के परिवार वालों को पूरी बात पता लगी तो वह उसे लेकर थाने पहुंचे। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी, लेकिन पांच दिन बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर किशोरी को लेकर उसके पिता ने एसएसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है। मामला मेरी जानकारी में नहीं है। अगर कोई तहरीर आती है, तो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-रुकुमपाल सिंह, एसओ कुंवरगांव
गांव में है गहरे प्रेम-प्रसंग की चर्चा
बदायूं। गांव में चर्चा है कि युवक और किशोरी के बीच लंबे समय से गहरा प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसको लेकर कई बार दोनों के परिवारों के बीच कहासुनी भी हुई। दोनों पक्ष एक समुदाय होने की वजह से हर बार मामला पंचायत में निपटा दिया गया। किशोरी और युवक इसके बाद भी चोरी-छिपे मिलते रहे। दोनों के परिवार वालों को भी प्रेम-प्रसंग की जानकारी थी।