{"_id":"57a0b9934f1c1b675d2b95ac","slug":"the-next-day-the-bodies-of-young-man-found-in-pond-drowned","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबे युवक का दूसरे दिन मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तालाब में डूबे युवक का दूसरे दिन मिला शव
बदायूं, ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जरीफनगर के गांव रदनौल अजीजपुर में हुई घटना
थाना क्षेत्र के गांव रदनौल अजीजपुर में तालाब में डूबने से युवक की मौत हो गई। मंगलवार को दूसरे दिन वीरेश का शव गांव के बाहर तालाब में मिला। खबर मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। शाम तक परिवार वाले पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर रहे थे।
जरीफनगर थाने के गांव रदनौल अजीजपुर के वीरेश (40) पुत्र हरीराम नशा करने का शौकीन था। सोमवार रात करीब आठ बजे वह नशे की हालत में घर से निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा। परिवार वालों ने तलाश भी किया लेकिन कुछ पता नहीं लगा। वीरेश की पत्नी बूटन देवी मायके गई हुई है। परिवार वालों ने उसे तलाश भी किया, लेकिन कुछ पता नहीं लगा। मंगलवार दोपहर गांव के लोग खेतों पर चारा लेने गए तो तालाब में शव पड़ा देखा। शव को तालाब से निकाला गया तो वह वीरेश का निकला। वीरेश के चार संतानों में दो बेटी और दो बेटे हैं। बड़े बेटे की उम्र करीब 14 साल है। देर शाम उसकी पत्नी भी आ गई। परिवार वाले पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि वह तालाब पर शौच के लिए गया होगा। यहीं पैर फिसलने से तालाब में गिर गया। एसओ एनपी सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।