फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The head teacher of the indecency of the Dewar, roll bush

प्रधान के देवर ने शिक्षक से की अभद्रता, उपस्थिति पंजिका फाड़ी

Thu, 24 Nov 2016 11:35 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 24 Nov 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
The head teacher of the indecency of the Dewar, roll bush
प्रधान के देवर ने शिक्षक से की अभद्रता, उपस्थिति पंजिका फाड़ी - फोटो : अमर उजाला
एमडीएम में छात्र संख्या अधिक दर्शाने का दबाव बनाने का आरोप
विज्ञापन

शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने की निंदा, अधिकारी को अवगत कराया

 विकास खंड के एक गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में ग्राम प्रधान के देवर पर शिक्षक से अभद्रता तथा उपस्थिति पंजिका फाडने का आरोप है। शिक्षक ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की है। सूचना पर पहुंचे शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने इस कृत्य की निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

क्षेत्र के ग्राम खरकोल के प्राथमिक विद्यालय में इंचार्ज सुरेंद्रपाल सिंह की तैनाती है।
उनका कहना है कि बृहस्पतिवार को वह विद्यालय में थे। इसी दौरान ग्राम प्रधान का देवर विद्यालय में आया। आरोप है कि वह एमडीएम पंजिका में छात्रों की उपस्थिति सौ से अधिक दर्शाने का दबाव बनाने लगा। इस पर छात्र संख्या इतनी अधिक न होने की बात कहते हुए इंचार्ज शिक्षक ने विरोध जताते हुए ऐसा करने से इंकार कर दिया। इस पर ग्राम प्रधान का देवर चिड़ गया और अभद्रता करनी शुरू कर दी। आरोप है कि उसने उपस्थिति पंजिका भी फाड़ दी और गाली गलौज करता हुआ चला गया। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की है। वहीं उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रकेश यादव, दामोदर सिंह, धर्मेंद्र, मोहसिन, रहीश अहमद, अजमत अली, विनीत कुमार, नरेशपाल ने पहुंचकर इसकी निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed