{"_id":"5781410b4f1c1bb65b7f9b93","slug":"the-head-of-the-procession-on-the-firing-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान ने की बारात पर फायरिंग, तीन लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान ने की बारात पर फायरिंग, तीन लोग घायल
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव भोगाजीत नगरिया में शुक्रवार रात बारात चढ़त के दौरान डांस को लेकर हुए विवाद के बाद गांव के प्रधान ने बारातियों पर फायरिंग कर दी। इसमें छर्रे लगने से तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें दो की हालत गंभीर है। मामले में प्रधान वीर सिंह यादव समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सभी आरोपी अभी फरार हैं।
जिला संभल के थाना गुन्नौर के गांव सिहोरा निवासी छविराम यादव ने अपने बेटे ललतेश यादव की शादी जरीफनगर थाने के गांव भोगाजीत नगरिया निवासी मनोहर सिंह यादव की बेटी रेखा यादव से तय की थी। छविराम शुक्रवार को बारात लेकर भोगाजीत नगरिया पहुंचा। रात में बारात चढ़ रही थी। आरोप है कि तभी नशे में गांव का प्रधान वीर सिंह यादव अपने साथी महावीर और रोशन के साथ पहुंचा। दूल्हा ललतेश रंगशाला में बैठा था और बाराती डांस कर रहे थे। इसी दौरान वीर सिंह यादव महिला नर्तकियां के साथ डांस करने के लिए स्टेज पर चढ़ गया। इसको लेकर बारातियों और प्रधान के बीच कहासुनी हो गई। इससे तमतमाए प्रधान ने अपने साथियों के साथ बारातियों पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में भोगाजीत नगरिया का श्रीकृष्ण, गुन्नौर के गांव पतरिया निवासी रंगशाला कलाकार रामफल और बाराती तिलक सिंह छर्रे लगने से घायल हो गए। फायरिंग से बारात में भगदड़ मच गई। खबर मिलने पर पुलिस भी गांव पहुंच गई। इससे पहले प्रधान अपने साथियों के साथ भाग गया। मामले में प्रधान वीर सिंह यादव, महावीर सिंह और रोशन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
वर्जन-
मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पता लगा है कि रंगशाला को लेकर विवाद हुआ था। आरोपियों की तलाश की जा रही है। इनको जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-एनपी यादव, एसओ जरीफनगर