फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The eight-year old girl raped shepherd

बकरी चराने गई आठ साल की बालिका से दुष्कर्म

Thu, 05 May 2016 12:38 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 05 May 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मक्का के खेत में खींच कर ले गया गांव का किशोर
 मंगलवार की शाम मक्का के खेत में ले जाकर गांव के ही एक किशोर ने आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बुधवार को बच्ची के पिता ने नामजद तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बालिका का मेडिकल कराया है। हालांकि, प्राइमरी मेडिकल में दुष्कर्म होने की पुष्टि नहीं हुई है। उसके प्राइवेट पार्ट पर इंजरी के निशान भी नहीं मिले हैं। आरोपी की उम्र भी करीब 14-15 साल बताई जा रही है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की आठ साल की बच्ची मंगलवार शाम करीब चार बजे खेत पर बकरियां चरा रही थी। उसके पिता का आरोप है कि गांव का ही एक किशोर बच्ची को पास के मक्का के खेत में खींच कर ले गया। वहां बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बाद में बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गया। होश में आने पर बच्ची कराही तो आवाज सुनकर आस-पास खेतों में काम कर रहीं महिलाएं वहां पहुंचीं। उन्होंने बच्ची को घर तक पहुंचाया।
विज्ञापन

डरी-सहमी बच्ची ने पूरी घटना के बारे में अपने पिता को बताया। बुधवार को बच्ची के साथ पिता अलापुर थाने पहुंचा। उसकी तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। बच्ची का बुधवार शाम महिला अस्पताल में प्राइमरी मेडिकल कराया गया। सूत्रों की मानें तो प्राइमरी मेडिकल में बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि नहीं हुई है। उसके प्राइवेट पार्ट पर कहीं कोई निशान भी नहीं मिला है। अब प्राइवेट पार्ट से स्लाइड बनाकर पैथालॉजी भेज दी गई है। स्लाइड और सप्लीमेंट्री रिपोर्ट आने का पुलिस इंतजार कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
बच्ची के पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर उसका मेडिकल कराया गया है। आरोपी भी नाबालिग बताया जा रहा है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी की उम्र की जांच कराई जाएगी। बच्ची की हालत पूरी तरह से सामान्य है।
-अनिल कुमार यादव, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed