{"_id":"58d01be24f1c1be3431a2f1b","slug":"the-eccentric-junkie-had-killed-the-innocent-madina","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनकी नशेड़ी ने की थी मासूम मदीना की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सनकी नशेड़ी ने की थी मासूम मदीना की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो उझानी (बदायूं)।
Updated Mon, 20 Mar 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-उघनी के अचौरा गांव का मामला, गला दबाने के बाद पैर की नसें भी काटीं
-मृतका के पिता ने नशेड़ी झब्बू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया, फरार
अचौरा गांव की आठ वर्षीय मदीना की हत्या में गांव के नशेड़ी का हाथ सामने आया है। माना जा रहा है कि नशे की सनक में उसने मदीना का गला दबाने के बाद ब्लेड से उसके पैरों की नसों को काट दिया। दम घुटने और खून ज्यादा निकल जाने की वजह से उसकी मौत हो गई। मदीना के पिता ने नशेड़ी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है, फिलहाल वह फरार है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव अचौरा निवासी अकबर अली की आठ वर्षीय बेटी मदीना की रविवार दोपहर में गला दबाकर उस वक्त हत्या कर दी गई थी जब खेत पर अपने मां-बाप के पास जाने के लिए घर से निकली थी। लाश मृतका के चाचा कल्लू के खेत में खड़ी गेहूं की फसल में पड़ी मिली थी। मृतक के पिता अकबर ने बताया कि घटना के बाद पड़ोसी गांव देशननगला निवासी झब्बू सिंह को घटनास्थल के आसपास ही घूमते देखा गया था लेकिन उस वक्त किसी को मदीना की हत्या के बारे में भनक नहीं थी। झब्बू से अकबर और उसके परिवार के किसी सदस्य की किसी तरह की रंजिश भी सामने नहीं आई है। हालांकि यह सवाल है कि बच्ची मदीना की हत्या उसने क्यों की? लेकिन ग्रामीणों की माने तो झब्बू स्मैक का लती थी। जिस वक्त ग्रामीणों ने उसे पकड़ा तब भी वह नशे की हालत में था। पुलिस ने मृतका के पिता अकबर की तहरीर पर झब्बू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए रविवार रात और सोमवार दोपहर में दबिश दी। वह पुलिस के पहुंचने से पहले ही घर से भाग गया। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी अवधेश यादव ने बताया कि झब्बू को जल्द ही दबोच लिया जाएगा। उन्होंने आरोपी के बारे में उसके घरवालों के साथ ग्रामीणों से भी पूछताछ की। ज्यादातर लोगों ने झब्बू को सनकी बताया।
कुछ तो था जो झब्बू ने उठाया ऐसा कदम
उझानी। मदीना की हत्या के पीछे क्या वजह रही, यह बात ग्रामीणों समेत मृतका के घरवालों के जेहन में कौंध रही है। झब्बू अचौरा में पहले भी घूमता-फिरता था लेकिन कभी भी उसने ऐसा कोई कृत्य नहीं किया जो किसी की जान पर बन आता। नशे की हालत में वह इस कदर खूंखार कैसे बन गया, इसका उत्तर भी ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। संभव यह भी है कि मदीना ने खेत पर जाते वक्त नशे में धुत झब्बू को टोक दिया हो। जिस पर उसने नशे में ही मदीना की हत्या कर दी।