{"_id":"ef409c3dcbd29b7ee965db3172d52022","slug":"the-debt-ridden-farmer-killed-by-hanging-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगाकर दी जान
बदायूं/फैजगंज बेहटा।
Updated Fri, 27 Mar 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
एक लाख रुपये के कर्ज में डूबे किसान राजेश ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार वालों का कहना है कि उनकी गेहूं की फसल बारिश में बर्बाद हो गई थी।
मृतक की पत्नी का आरोप है कि बैंक के शाखा प्रबंधक और फील्ड अफसर कर्ज जमा करने के लिए दबाव बना रहे थे। पिछले दिनों पति को धमकाया भी था। वह गहरे तनाव में थे। सूचना पर एसडीएम बिसौली गुलाब चंद्र और सीओ राजवीर सिंह ने मौके पर जाकर जानकारी ली।
फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव खेड़ादासपुर निवासी राजेश (42) पुत्र मेघ सिंह ने पंजाब नेशनल बैंक की ओरछी शाखा से किसान क्रेडिट कार्ड पर एक लाख रुपये का कर्ज लिया था। मार्च में हुई बारिश में उनकी 12 बीघा गेहूं की फसल चौपट हो गई थी। इसके बाद से राजेश परेशान थे। फसल बर्बाद हो चुकी थी और बैंक की ओर से कर्ज जमा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था।
मृतक की पत्नी गीता का आरोप है कि शाखा प्रबंधक सुमंत कुमार और फील्ड ऑफीसर नयन पुरोहित कर्ज जमा करने के लिए राजेश पर दबाव बना रहे थे। पिछले सप्ताह बैंक बुलाकर शाखा प्रबंधक ने राजेश को धमकाया था। इसके बाद से राजेश गुमसुम से रहने लगे थे। गुरुवार की रात घर के अन्य लोग सोए हुए थे, तभी पति ने दुपट्टे से घर की खिड़की पर फांसी लगा ली।
विज्ञापन
पत्नी गीता की तहरीर पर पुलिस ने शाखा प्रबंधक सुमंत कुमार, फील्ड ऑफीसर नयन पुरोहित के खिलाफ हत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम में मौत की वजह हैंगिंग बताई गई है।
कर्ज जमा करने के लिए धमकाने की बात गलत है। बैंक की ओर से वसूली की कोई कार्रवाई नहीं चल रही है। राजेश से मैं मिला भी नहीं। उनको कोई नोटिस या आरसी भी जारी नहीं की गई है। मेरे ऊपर जो भी आरोप लगाए गए हैं, वह पूरी तरह से निराधार हैं।
-सुमंत कुमार, शाखा प्रबंधक पीएनबी ओरछी