फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The couple met five accused, including honor killings life

ऑनरकिलिंग के आरोपी दंपति समेत पांच को मिली उम्रकैद

Thu, 04 Aug 2016 11:37 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 04 Aug 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पौने दो साल पहले गांव मझिया में हुई थी ऑनरकिलिंग की घटना 
युवक को ईंटों से कुचलने के बाद डंडों से पीटकर मार डाला था
आरोपियों ने लड़की को भी मारने का किया था प्रयास
जिला सत्र एवं न्यायाधीश ने सभी आरोपियों पर जुर्माना भी डाला

 थाना सिविल लाइन क्षेत्र के गांव मझिया में करीब पौने दो साल पहले हुए ऑनर किलिंग के मामले में कोर्ट ने जल्द फैसला सुनाते हुए आरोपी तीन भाइयों समेत पांच लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इनमें एक महिला और उसका बेटा भी शामिल है। यहीं नहीं कोर्ट ने प्रत्येक आरोपी पर 66,500 रुपये का जुर्माना भी डाला है। कोर्ट के इस फैसले को सुनने के बाद सभी अभियुक्त सन्न रह गए।
शहर से करीब तीन किमी दूर स्थित गांव मझिया में 13 नवंबर 2014 को दिनदहाड़े कुछ लोगों ने दुर्वेश पुत्र रामसिंह की ईंटों से कुचलने के बाद डंडों से पीटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक की मां वीरवती ने उसी दिन थाना सिविल लाइंस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए गांव के ही जितेंद्र पुत्र ओमकार, शीला पत्नी ओमकार, राजेश, सत्यवीर उर्फ मुखिया और ओमकार पुत्र अनोखे लाल को नामजद किया था। ऑनर किलिंग की इस घटना से गांव में कई दिनों तक सन्नाटा पसरा रहा था। पीड़ित ने कहा था कि ईट और डंडों के प्रहार के उसका बेटा दुर्वेश बेहोश होकर गिर गया था। आरोपी उसे मरा जान कर छोड़ गए। इतने में भी वह संतुष्ट नहीं हुए और आरोपी अपनी बेटी को भी घर से बाहर खींचकर ले आए। दुर्वेश के पास ही गिराकर उसे गला दबाकर मारने-पीटने लगे थे। तमाम लोगों के मौके पर आने से हमलावर फरार हो गए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नाजुक हालत में दुर्वेश और लड़की को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां दुर्वेश की मौत हो गई। आरोपियों को दुर्वेश और लड़की के बीच प्रेम प्रसंग का शक था। 
विज्ञापन

जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र कुमार जौहरी की अदालत में यह मामला चल रहा था। गुरुवार को उसकी सुनवाई थी। न्यायाधीश ने पत्रावली पर मौजूद साक्ष्यों का अवलोकन किया और मामले को जघन्य माना। पीड़ित पक्ष की ओर से सरकारी वकील अनिल सिंह राठौर और बचाव पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद न्यायाधीश ने सभी आरोपियों को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही प्रत्येक पर जुर्माना भी डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
दोनों पक्षों के लोग मौजूद थे कोर्ट के बाहर
बदायूं। इस चर्चित मामले की आज फाइनल सुनवाई होने के कारण दोनों पक्षों के भारी संख्या में लोग कोर्ट के बाहर मौजूद थे। जैसे ही कोर्ट से फैसला आया वैसे ही आरोपी पक्ष के लोगों में सन्नाटा छाया गया। वहीं पीड़ित पक्ष न्याय की जीत बताई।

-----
ऑनर किलिंग के मामले में जल्द आया फैसला 
बदायूं। मझिया के इस चर्चित ऑनर किलिंग के मामले ने पुलिस प्रशासन को भी हिलाकर रख दिया था। लोगों में दहशत का माहौल था। चूंकि घटना दिनदहाड़े हुई थी सो लोग भयभीत थे। गांव में स्थिति यह रही थी कि लोग कुछ भी बोलने को तैयार नहीं थे, लेकिन एक बात जरूर कहते थे कि न्यायालय अवश्य कठोर सजा देगा। सो आज जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र कुमार जौहरी ने इस गंभीर मामले में त्वरित फैसला देते हुए आरोपियों को कठोर सजा सुनाई। कानून के जानकार कह रहे हैं कि ऑनर किलिंग के मामले में यह फैसला बहुत जल्दी आया है। इससे यह भी साफ हो गया है कि कोर्ट अब किसी भी आरोपी को ज्यादा समय तक समाज में इस तरह की घटनाओं की इजाजत नहीं देता। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed