फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The children of the neighbors beaten up to protest against garbage

कूड़ा डालने का विरोध करने पर पड़ोसी के बच्चों को पीटा

Wed, 07 Jun 2017 11:51 PM IST
उझानी।
उझानी। Updated Wed, 07 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
The children of the neighbors beaten up to protest against garbage
मारपीट - फोटो : डेमो पिक
भवानीपुर गांव की घटना, घर पर पथराव भी किया      
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक तरफ स्वच्छ अभियान के तहत स्वच्छ भारत बनाने के लिए जन-जन को प्रेरित करने में जुटे हैं वहीं कुछ लोगों को गंदगी फैलाने से टोकना भी बुरा लग रहा है। गांव भवानीपुर में दरवाजे के सामने कूड़ा डालने पर आपत्ति करना पड़ोसी को भारी पड़ गया। कूड़ा डालने वालों ने पड़ोसी के घर पर हमला बोल दिया और उसकी बेटी तथा दो बेटों की लाठी-डंडों से पिटाई की। लहूलुहान तीनों लोगों को लेकर घरवाले कोतवाली पहुंचे। हमलावरों ने जाते समय घर पर पथराव भी किया।      

दबंगई की यह घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव भवानीपुर की है। गांव के ज्ञानचंद्र के घर के सामने मंगलवार शाम को पड़ोस के महेंद्र ने कूड़े का ढेर लगा दिया। बुधवार सुबह इसकी शिकायत ज्ञानचंद्र के बेटे तेजपाल ने की। शिकायत पर गुस्साए कूड़ा डालने वाले लाठी-डंडे लेकर ज्ञानचंद्र के घर में घुस गए। उन्होंने ज्ञानचंद्र की 17 वर्षीय बेटी सोनवती को घेर लिया। सोनवती का सिर फोड़ दिया। लहूलुहान सोनवती को जमीन पर पड़ा देख उसके भाई तेजपाल और शंकरलाल ने हमलावरों का विरोध किया तो हमलावरों ने इन दोनों को भी पीटा। तीनों के शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों ने हमलावरों को समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि ग्रामीणों के हस्तक्षेप से हमलावर शांत तो हो गए लेकिन जाते वक्त उन्होंने ज्ञानचंद्र के घर पर पथराव कर दिया। पिटाई से घायल सोनवती और उसके भाइयों को कोतवाली लाया गया। पुलिस ने आरोपी महेंद्र, उसके बेटे राजवीर और राजवीर की पत्नी सुमन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल कराया है। सोनवती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed