फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The car was recovered 10 Q bovine meat

कार में बरामद हुआ 10  क्विंटल गोवंशीय मांस

Sun, 02 Oct 2016 12:15 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 02 Oct 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार, इनामी बदमाश की पत्नी है महिला 
 पुलिस ने चेकिंग के दौरान लग्जरी कार से गोवंशीय पशुओं का करीब 10 क्विंटल मांस बरामद कर लिया है। एक महिला समेत दो तस्कर भी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने जेल भेज दिया है। बताया गया कि गिरफ्तार महिला रुखसार आपराधिक मामले में फरार चल रहे 20 हजार के इनामी बदमाश हुमायूं उर्फ बबलू की पत्नी है। 
बिसौली कोतवाली के एसआई हर सिंह पाल शनिवार सुबह कांस्टेबल प्रवेश, सत्यदेव और आनंद के साथ चेकिंग पर निकले थे। हतरा के पास पुलिस को बदायूं की ओर से आती संदिग्ध होंडा सिटी कार दिखी। चालक को रुकने का इशारा किया तो उसने कार दौड़ा दी। पुलिस ने पीछा करके कार पकड़ ली। तलाशी लेने पर कार से मांस बरामद हुआ। मुशाहिद पुत्र आबिद निवासी सागरपुर और रुखसार पत्नी हुमायूं उर्फ बबलू निवासी हसनपुर, मुरादाबाद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह मांस मुरादाबाद ले जा रहे थे। जांच कराने के बाद पुलिस ने मांस दफन करा दिया।
विज्ञापन

मामले में रुखसार और मुशाहिद के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक रुखसार का पति हुमायूं हसनपुर नगर पालिका का सदस्य है। उसकी गिरफ्तारी पर इनाम घोषित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

------
मां के साथ तीन साल का अकबर भी गया जेल 
बिसौली। महिला मांस तस्कर रुखसार का पति हुमायूं फरार चल रहा है। मांस तस्करी के दौरान रुखसार को पकड़ा गया तो उसके साथ उसका तीन साल का बेटा अकबर भी था। हालांकि, मुकदमा में अकबर को आरोपी नहीं बनाया गया है। इसके बावजूद अकबर मां के साथ जाने पर अड़ गया। आखिर पुलिस को रुखसार के साथ ही अकबर को भी जेल भेजना पड़ा। रुखसार भी चाहती थी कि उसका बेटा उसके साथ ही रहे। 
------
मामले में रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। महिला का बेटा काफी छोटा है। इस वजह से महिला उसे भी जेल ले गई है।
-जमीरुल हसन, इंस्पेक्टर बिसौली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed