फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The bodies of the murdered young man thrown in the valley

युवक की हत्या कर शव नाले में फेंका

Mon, 22 Jun 2015 11:52 PM IST
badaun
badaun Updated Mon, 22 Jun 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
चार दिन से लापता युवक की हत्या कर उसका शव कोतवाली क्षेत्र में बड़े सरकार की दरगाह के पास नाले में फेंक दिया गया। मृतक सिविल लाइंस थाने के गांव बहेड़ी का निवासी संजीव है। परिवार वालों ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी शहर के लालपुल इलाके में एक ढाबे पर काम करता है।  
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाने के गांव बहेड़ी निवासी संजीव (18) पुत्र ब्रजपाल लालपुल के पास बंटी के ढाबे पर नौकरी करता था। दिन में वह रिक्शा चलाता था। उसी के गांव का किताब सिंह पुत्र हरमल्ला भी यहां नौकरी करता था। संजीव 18 जून को घर से निकला था। इसके बाद वह नहीं लौटा। परिवार वालों ने तलाश किया लेकिन पता नहीं लगा। सोमवार को कोतवाली पुलिस को खबर मिली कि बड़े सरकार की दरगाह के पास नाले में युवक का शव पड़ा है। प्रभारी कोतवाल भोलू सिंह भाटी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शव को नाले से निकलवाएं। इसकी शिनाख्त संजीव के रूप में हुई। खबर मिलने पर संजीव के परिवार वाले भी पहुंच गए।
विज्ञापन

मृतक के पिता का आरोप है कि गांव के ही किताब सिंह से उसका रुपयों के लेन-देन का विवाद था। 18 जून को किताब सिंह संजीव को बुलाकर लाया था। जब उससे संजीव के बारे में किताब सिंह से पूछा तो उसने गोलमोल जवाब दिया। पुलिस ने किताब सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के शरीर पर मिले 12 जख्म
संजीव का शव मिलने के बाद पुलिस इसे पहले तो संदिग्ध मानती रही। पोस्टमार्टम से साफ हो गया कि उसकी हत्या की गई है। संजीव के शरीर पर धारदार हथियार से 12 घाव किए गए। पोस्टमार्टम में शव भी दो से तीन दिन पुराना होने की बात कही गई है। प्रभारी कोतवाली भोलू सिंह भाटी ने बताया कि मृतक के परिवार वालों की तहरीर पर किताब सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed