फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The arrest of accused Grew to three teams

आरोपियों की गिरफ्तारी को लगाईं तीन टीमें

Sat, 13 Jun 2015 07:53 PM IST
badaun
badaun Updated Sat, 13 Jun 2015 07:53 PM IST
विज्ञापन

कोतवाली पर हमला कर हत्यारोपी को छुड़ाने की कोशिश करने वालों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। शनिवार को आरोपियों की तलाश में कई जगह दबिश दी गई। टीमों की मॉनीटरिंग सीओ सहसवान उमेश यादव कर रहे हैं। सहसवान के गांव भवानीपुर खैरू में बुधवार की रात शाकिरा पत्नी सका मोहम्मद की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। मृतका के भाई कर्रू ने हिंडोरा निवासी सद्दन के खिलाफ हत्या का मुकदमा लिखवाया था।

विज्ञापन

पुलिस ने शुक्रवार को सद्दन को गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी की खबर जब कर्रू पक्ष के लोगों को मिली तो उसने गांव के सैकड़ों लोगों केसाथ कोतवाली पर हमला बोल दिया। कोतवाली में घुसकर पथराव किया और सद्दन को पुलिस से जबरन छीनने की कोशिश की। पथराव में तीन सिपाही भी घायल हो गए। पुलिस ने कर्रू, वासिद, जकी, बसी, अता मुहम्मद, आस मुहम्मद, मुजम्मिल, जमशेद, मुस्तकीन, रिवाजन, विकार, गुलाम रसूल, इंतजार, नासिर, हफीज, बाबू, अय्यूब, तस्दीक, अकील, दस्तगीर, सरताज, महरवान, तसब्बर, जमील, खुर्शीद को नामजद करते हुए डेढ़ सौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। एसपी देहात बालेंदुभूषण सिंह ने गिरफ्तारी को पुलिस की तीन टीमें लगाई हैं। तीनों टीमें सीओ सहसवान के नेतृत्व में आरोपियों की तलाश को छापामारी कर रही हैं।
विज्ञापन


कोतवाली में पथराव करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी को तीन टीमों को लगाया गया है। पहले नामजद आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। बाद में अज्ञात की भी शिनाख्त कर उनको गिरफ्तार किया जाएगा। -बालेंदुभूषण सिंह, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed