फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The amount of insurance created tractors grab loot drama

बीमा की रकम हड़पने को रचा ट्रैक्टर लूट का ड्रामा

Sat, 07 Jan 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो दातागंज।
अमर उजाला ब्यूरो दातागंज। Updated Sat, 07 Jan 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
The amount of insurance created tractors grab loot drama
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
ट्रैक्टर लूट की खबर से पुलिस में मचा रहा हड़कंप
विज्ञापन

लोन पर लिया था ट्रैक्टर, पुलिस पड़ताल में खुलासा

बीमा की रकम हड़पने के लिए एक व्यक्ति ने ट्रैक्टर लूट का ड्रामा रचा। पुलिस पड़ताल में बात खुली तो उसने माफी मांग ली। ट्रैक्टर लूट की वारदात को लेकर दिन भर पुलिस परेशान रही। सच्चाई सामने आने के बाद कोतवाली पुलिस ने चैन की सांस ली।
दातागंज के मोहल्ला परा निवासी इशरत के पास स्वराज ट्रैक्टर है। वह ट्रैक्टर किराए पर चलाता है। शनिवार को इशरत कोतवाली पहुंचा। उसने आरोप लगाया कि शुक्रवार को उसके पास एक फोन आया था। फोन करने वाले ने उसे ट्रैक्टर लेकर बेलाडांडी के पास बुलाया। वहां फंसे एक ट्रैक्टर को निकालने के लिए दो हजार रुपये देने की बात भी कही। इशरत ने आरोप लगाया जब वह बेलाडांडी पहुंचा तो वहां कोई ट्रैक्टर नहीं था। वैन में चार लोग उसे मिले। इन लोगों ने उसे बांध कर वैन में डाल लिया और ट्रैक्टर लूट कर ले गए। रात में नौ बजे उसे बांधकर दातागंज में सड़क किनारे फेक दिया। पुलिस को लूट की बात पता लगी तो कोतवाली में हड़कंप मच गया। तुरंत ही घायल 100 मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

बाद में इंस्पेक्टर अमित सिंह ने इशरत से पूछताछ की। इशरत ने खुद को मोहल्ले के पास बांधकर फेकने की बात कही। जबकि उसकी भाई ने दूसरा स्थान बताया। शक होने पर पुलिस ने इशरत पर सख्ती की। इस पर उसने बताया कि ट्रैक्टर पर चार लाख रुपया कर्ज था। उसने ट्रैक्टर का बीमा भी करा रखा था। उसने ट्रैक्टर बेच दिया था। इसके बाद बीमा की राशि हड़पने के लिए उसने ट्रैक्टर लूट का ड्रामा रचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में ट्रैक्टर लूट की वारदात फर्जी निकली है। आरोप लगाने वाले ने ट्रैक्टर बेच दिया था। इसके बाद बीमा की रकम हड़पने के लिए लूट का ड्रामा रचा। उससे की गई पूछताछ की वीडियोग्राफी भी कराई गई है।
-अमित सिंह, इंस्पेक्टर दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed