{"_id":"b9d833765db40413c8ebfb4f2b98c18f","slug":"test-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"नार्को, पॉलीग्राफी टेस्ट कराकर लौटा हेमंत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नार्को, पॉलीग्राफी टेस्ट कराकर लौटा हेमंत
अमर उजाला, बदायूं
Updated Sun, 18 Oct 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मोहल्ला ब्राह्मपुर निवासी रिटायर्ड इंजीनियर विजेंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी सन्नो गुप्ता के शव आठ अप्रैल को घर की रसोई में मिले थे। दोनों की नृशंस हत्या की गई थी। इस चर्चित हत्याकांड में अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं। घटना की क्लू तलाशने के लिए पुलिस ने दंपति के छोटे पुत्र हेमंत गुप्ता का पॉलीग्राफी और नार्को टेस्ट कराया है। 15 अक्तूबर को हेमंत पुलिस टीम के साथ लखनऊ स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला गया था। तीन दिन के टेस्ट के बाद वह वापस आ गया है। टेस्ट के दौरान विशेषज्ञों ने पुलिस के तैयार किए गए 70 बिंदुओं पर हेमंत से पूछताछ की। अगले 15 दिन में पुलिस को विधि विज्ञान प्रयोगशाला से रिपोर्ट मिल जाएगी।
हेमंत का नार्को और पॉलीग्राफी टेस्ट हो गया है। अगले 15 दिन में रिपोर्ट मिल जाएगी। उम्मीद है कि रिपोर्ट आने के बाद चर्चित हत्याकांड में कुछ क्लू मिल सकते हैं।-मनोज कुमार सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली
विज्ञापन
हेमंत का नार्को और पॉलीग्राफी टेस्ट हो गया है। अगले 15 दिन में रिपोर्ट मिल जाएगी। उम्मीद है कि रिपोर्ट आने के बाद चर्चित हत्याकांड में कुछ क्लू मिल सकते हैं।-मनोज कुमार सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली
विज्ञापन