फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   tension

बंद रहा खंडसारी बाजार, इलाके में तनाव

Wed, 21 Oct 2015 08:40 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
अमर उजाला, बदायूं Updated Wed, 21 Oct 2015 08:40 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
खंडसारी मोहल्ला निवासी हिस्ट्रीशीटर नईम उर्फ राजा की मंगलवार सुबह मीट मार्केट के पास स्थित छोटी सराय इलाके में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। फायरिंग में नईम का साथी सलीम और मोहल्ले का ही इब्राहीम भी घायल हुए थे। नईम के भाई फहीम ने मोहम्मद हाशिम, अकरम उर्फ नन्ना, अमजद, शराफत, लखन पुत्र शराफत, राजा पुत्र शराफत हुसैन, शब्बू पुत्र शराफत हुसैन, अनवार, मुन्ना पुत्र अनवार, आंशू पुत्र अनवार निवासी मोहल्ला खंडसारी, जहांगीर, शकील निवासी शेखूपुर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपियों की गिरफ्तारी को एसएसपी सौमित्र यादव ने एसओजी समेत पांच टीमों को लगाया है। इधर, पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार रात ही हिस्ट्रीशीटर नईम उर्फ राजा का शव कड़ी सुरक्षा के बीच सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।

कई आरोपियों के परिवारी हिरासत में
बदायूं। दूसरे दिन पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर की हत्या में नामजद कई आरोपियों के परिवारी हिरासत में लिए हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो अमजद की पत्नी को भी कोतवाली में बैठा लिया गया है। लखन के परिवार के भी कुछ लोग हिरासत में हैं। इधर, बुधवार को नईम उर्फ राजा का भाई फहीम भी कोतवाली पहुंचा।


आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पूछताछ के लिए कुछ लोग हिरासत में लिए गए हैं। कुछ आरोपियों की लोकेशन ट्रेस हो चुकी है। इन तक पहुंचना बाकी है।-आरएस धामा, सीओ सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed