फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Tempo hit the tree, two people killed and three injured

टेंपो पेड़ से टकराया, दो की मौत, तीन लोग घायल 

Wed, 15 Jun 2016 12:14 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Wed, 15 Jun 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौसी रोड पर जीटीआई के पास मंगलवार दोपहर हादसा
दो घायलों को गंभीर हालत में बरेली रेफर किया गया


 सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में चंदौसी रोड पर जीटीआई के पास अनियंत्रित टेंपो पेड़ से टकरा गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। दो लोगों को बरेली रेफर किया गया है। हादसा मंगलवार दोपहर हुआ। टेंपो चालक के बारे में पता नहीं लग सका है।
कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव बाबट से सवारियों को लेकर एक टेंपो शहर की ओर आ रहा था। टेंपो में मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव कोरी निवासी अर्जुन (25) पुत्र जगदीश, उसके साथ बाबट गांव के अंकुर (30) पुत्र राजाराम, अनुज (28) पुत्र बलबंत सिंह और सिविल लाइंस थाने के गांव लौडा बहेड़ी निवासी सुरेंद्र (32) पुत्र रामकुमार सवार थे। जीटीआई के पास टेंपो से चालक नियंत्रण खो बैठा और टेंपो पेड़ से टकरा गया। हादसे में अर्जुन की मौके पर मौत हो गई। अर्जुन बाबट गांव स्थित अपनी ननिहाल में आया था। यहां से लौट रहा था। बाकी के लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां अंकुर की भी मौत हो गई। सुरेंद्र और अनुज को बरेली रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद टेंपो चालक भाग गया। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम को भेजे हैं। टेंपो कब्जे में ले लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर किसान की मौत
बिल्सी। मेंथा की फसल को पेराई के लिए प्लांट पर ले जा रहा किसान गजराम ट्रैक्टर से गिर गया। उसके ऊपर से ट्रॉली का पहिया उतर गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। थाना क्षेत्र के गांव गुधनी निवासी गजराम (52) पुत्र छत्र मौर्य मंगलवार को मेंथा की पेराई कराने बेहटा गुसाईं स्थित मेंथा प्लांट पर जा रहा था। गजराम ट्रैक्टर पर बैठा था। इस दौरान अचानक वह ट्रैक्टर से गिर गया। हादसे में गजराम की मौके पर मौत हो गई। खबर पुलिस को दी गई है। मृतक के परिवार की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।

00
ट्रेन से कटकर महिला की मौत
बदायूं। मिर्जापुर कस्बा निवासी मुकेश की पत्नी विमला देवी ट्रेन से कछला गंगा स्नान जा रही थीं। चलती ट्रेन से वह गिर गईं। ट्रेन की चपेट में आकर उनकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हालांकि, चर्चा और भी कुछ है। परिवार वालों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed