फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Teenager's abduction, murder case registered

किशोरी के अपहरण, हत्या मामले में रिपोर्ट दर्ज

Thu, 05 May 2016 12:38 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 05 May 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
महिला समेत सात लोग नामजद 
 किशोरी को अगवा करने के बाद उसकी हत्या कर शव गंगा में फेंक दिए जाने के मामले में पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी और किशोरी की बरामदगी को छापामारी शुरू कर दी गई है। फिलहाल आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर हैं।

बिल्सी थाने के गांव बन्नी ढकपुरा निवासी तेजपाल की 16 वर्षीय बेटी किरन सिविल लाइंस थाने के मोहल्ला जवाहरपुरी स्थित अपनी रिश्तेदारी में आई थी। तेजपाल का आरोप है कि यहां से 22 अप्रैल को लखनपुर गांव के हिस्ट्रीशीटर राजवीर सिंह ने यशपाल, रामऔतार, ब्रजभूषण, अजय सिंह और पानदेवी के साथ मिलकर उसकी बेटी को अगवा कर लिया। बाद में उसकी हत्या कर शव गंगा में फेक दिया। तेजपाल ने बिल्सी थाने में तहरीर दी थी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। बाद में उसने एसएसपी से मिलकर न्याय की फरियाद की। बेटी बरामद न होने पर आत्मदाह की धमकी दी। बुधवार को सिविल लाइंस पुलिस ने मामले में सात लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed