फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Teenager broke into home Misdemeanor , report

घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 06 Jun 2015 07:36 PM IST
badaun
badaun Updated Sat, 06 Jun 2015 07:36 PM IST
विज्ञापन
Teenager broke into home Misdemeanor , report

कुंवरगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में गांव के ही युवक ने घर में घुसकर 14 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के पिता की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया। इसमें प्रथम दृष्टया बलात्कार की पुष्टि नहीं हुई है। आरोपी फिलहाल फरार है। मामले को लेकर गांव में चर्चाएं भी चल रही हैं।

विज्ञापन

घटना शुक्रवार रात की है। थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 साल की किशोरी अपने घर के आंगन में सो रही थी। उसके माता-पिता और भाई-बहन छत पर सो रहे थे। आरोप है कि गांव का ही लखन (25) रात में करीब एक बजे दीवार फांदकर किशोरी के घर में घुस गया। आंगन में सो रही किशोरी को उसने दबोच लिया। उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर होने पर छत पर सो रहे पिता जाग गए। उन्होंने लखन को ललकारा तो वह भाग गया। शनिवार को पिता दुष्कर्म पीड़ित बेटी के साथ थाने पहुंचा। उसकी तहरीर पर पुलिस ने लखन को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली। किशोरी का मेडिकल कराया गया। जिला महिला अस्पताल के सूत्रों की मानें तो किशोरी के साथ जोर-जबरदस्ती की पुष्टि नहीं हुई है। उसकी स्लाइड जिला अस्पताल की पैथोलॉजी भेजी गई है। फिलहाल आरोपी फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन



आरोप के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है। उम्र की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -मेराज अली, एसओ कुंवरगांव

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed