फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Teen in six stores Unveils theft

किशोर ने छह दुकानों में  चोरी का खुलासा किया

Mon, 02 Jan 2017 11:09 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 02 Jan 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पुलिस के हत्थे चढ़े किशोर से कई घंटे हुई पूछताछ
गश्त के दौरान रविवार रात में हत्थे चढ़े किशोर ने पुलिस कर्मियों को उस वक्त अचरज में डाल दिया जब उसने पुरानी अनाज मंडी की छह दुकानों से हाथ साफ कर निकल जाने का खुलासा किया। उसके पास से पुलिस कर्मियों को हालांकि कोई सामान नहीं मिला लेकिन भनक लगते ही कई दुकानदार कोतवाली पहुंच गए। पूछताछ के दौरान वह यही कहता रहा कि इस बार छोड़ दो फिर कभी चोरी नहीं करूंगा।
पकड़ा गया किशोर पुरानी अनाज मंडी के समीप एक मोहल्ले का है। पहले तो उसने खुद को बालक बताकर पुलिस कर्मियों को ही झांसे में लेने की कोशिश की लेकिन बाद में वह उन दुकानदारों के नाम बताने लगा, जिनकी दुकानों को निशाना बनाया था। भनक लगते ही कोटेदार अशोक गुप्ता, चंदन कुमार, खाद विक्रेता विनोद गुप्ता समेत कई दुकानदार कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने भी किशोर से सामान के बारे में जानकारी की। पुलिस को किशोर ने बताया कि किसी भी दुकान में चार-पांच सौ रुपये से अधिक का सामान नहीं मिला। एक दुकान की गुल्लक में तो महज 27 रुपये ही निकले थे। उसने दुकानदारों और पुलिस कर्मियों से खुद को छोड़ देने की गुहार की। सब इंसपेक्टर संजय शर्मा ने बताया कि किशोर ने जो कुछ बताया है, उसके आधार पर तस्दीक की जा रही है। उससे साथियों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। पकड़ा गया किशोर आठ-नौ साल की उम्र में शरीर पर तेल डालकर आत्महत्या की कोशिश भी कर चुका है। उसका पिता इस वक्त जेल में है।
विज्ञापन

------
मालिक का कमरा सेफ, किराएदार का माल समेटा
उझानी। गंजशहीदा मोहल्ले में रविवार रात अज्ञात चोरों ने सुहैल के घर को निशाना बना लिया। सुहैल दिल्ली में व्यापार करता है। चोरों ने किराएदार सरताज के कमरे से करीब 20 हजार रुपया नकद और घरेलू सामान समेट लिया गया। चोरों ने सुहैल के कमरे का भी ताला तोड़ा लेकिन वह सामान नहीं निकाल पाए। सोमवार सुबह कोतवाली पहुंचे सरताज ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। मोहल्ले में दो दिन पहले दिलशाद के घर में चोरी का प्रयास किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed