{"_id":"57bde9754f1c1bd02dd4f1de","slug":"teen-beaten-by-police-in-custody-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने किशोर को हवालात में बंद करके पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने किशोर को हवालात में बंद करके पीटा
ब्यूरो /बदायूं
Updated Thu, 25 Aug 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है कि थाने आने वाले फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार करें। इसके बावजूद थाने आने वाले फरियादियों से अभद्रता हो रही है। दातागंज कोतवाली में 13 साल के किशोर को पुलिस ने हवालात में बंद करके पीटा और सुबह को कोतवाली से भगा दिया।
इस किशोर के साथ उसी के गांव के लोगों ने मारपीट की थी। वह पिता के साथ एसपी सिटी अनिल यादव के कहने पर दातागंज कोतवाली गया था। बुधवार को किशोर ने एसपी सिटी के सामने पेश होकर आपबीती सुनाई। एसपी सिटी अनिल यादव ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच सीओ सिटी एके पांडेय को सौंपी है। पांच दिन में जांच रिपोर्ट मांगी है। दातागंज कोतवाली के गांव ब्राह्मपुर में रामपाल के घर में घुसकर गांव के ही रवेंद्र, जितेंद्र और रमेश ने मारपीट की थी। महिलाओं से भी अभद्रता की। फरियाद लेकर रामपाल अपने 13 वर्षीय बेटे सत्यवीर के साथ दातागंज कोतवाली पहुंचा। यहां से उसे भगा दिया गया। मंगलवार को वह एसपी सिटी अनिल यादव से मिला। एसपी सिटी ने उससे दातागंज कोतवाली जाने की बात कही। पिता-पुत्र दातागंज कोतवाली पहुंचे तो इंस्पेक्टर राजवीर सिंह उनको देखकर भड़क गए। इनको हवालात में बंद कर दिया। आरोप है कि 13 वर्षीय सत्यवीर को रात भर हवालात में बंद करके पीटा गया। इसमें उनके गुम चोटें भी आईं। बुधवार को सत्यवीर फिर से एसपी सिटी से मिला। कोतवाली दातागंज में अपने साथ हुए व्यवहार की जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली में नाबालिग की पिटाई के मामले को एसपी सिटी अनिल यादव ने गंभीरता से लेते हुए मामले में जांच सीओ सिटी एके पांडेय को सौंपी है। आदेश दिया है कि पांच दिन के अंदर जांच पूरी करने के बाद रिपोर्ट उनको दी जाए।
पुलिस कर्मियों को किसी फरियादी के साथ अभद्र व्यवहार नहीं करना चाहिए। दातागंज कोतवाली में किशोर को पीटे जाने की शिकायत मिली है। मामले में जांच सीओ सिटी को दी गई है। पांच दिन के भीतर जांच रिपोर्ट मांगी गई है। आरोपी सही पाए जाते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।-अनिल यादव, एसपी सिटी
विज्ञापन
मारपीट का मामला कोतवाली आया था। दोनों पक्षों के दो-दो लोगों के खिलाफ धारा 151 की कार्रवाई की गई थी। मंगलवार को दोनों पक्षों के लोग कोतवाली में ही आपस में झगड़ने लगे। इस पर कुछ सख्ती कर दी थी। नाबालिग से मारपीट की बात गलत है।- राजवीर सिंह, इंस्पेक्टर दातागंज