फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Tantric accomplishment wanted to achieve, were upset rural

सिद्धि हासिल करना चाहता था तांत्रिक, परेशान थे ग्रामीण

Sat, 04 Feb 2017 11:31 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 04 Feb 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
तांत्रिक और उसके परिवार वाले मंदिर में पूजा का विरोध करते थे
तांत्रिक सहित उसके परिवार के सभी 10 लोग जेल भेजे गए

 थाना जरीफनगर के गांव खनुआ नगला में पुलिस टीम पर हमला करने वाले तांत्रिक भगवान सिंह और उसके परिवार के 10 लोगों को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। शुक्रवार को पुलिस टीम पर हमले की इस घटना में एसओ नरेशपाल यादव, सिपाही विवेक और उपदेश घायल हो गए थे। तांत्रिक भगवान सिंह और उसके परिवार से पूरा गांव परेशान था। ढोंगी तांत्रिक सिद्धि हासिल करना चाहता था। उसके परिवार के लोग मंदिर में पूजा का विरोध करते थे।

जरीफनगर थाने के गांव खनुआ नगला के तांत्रिक भगवान सिंह की बेटी सीमा ने शुक्रवार को खुद को देवी बताते हुए मंदिर में तोड़फोड़ कर दी थी। आरोप है कि इसके बाद इन लोगों ने बलि चढ़ाने के लिए गांव के सत्यपाल को घर में बंधक बना लिया था। गांव के तीन लोगों को मारपीट कर घायल भी कर दिया था। पुलिस के पहुंचने पर तांत्रिक भगवान सिंह, उसकी पत्नी लाड़ो देवी, बेटा श्याम सिंह, राम सिंह, बेटी लक्ष्मी, गौरी, भतीजे भूरा, सोमवीर और भाभी रामभूरी ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। इसमें एसओ समेत तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए। बाद में और फोर्स बुलाकर पुलिस ने सत्यपाल को मुक्त कराया। सभी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गांव के लोगों की मानें तो भगवान सिंह और उसका परिवार गांव के बाकी लोगों से ज्यादा ताल्लुक नहीं रखता था लेकिन खुद को सिद्धि हासिल होने की बात कहता था। इसके जरिए लोगों को डराने-धमकाने की कोशिश करता था। गांव के लोग इससे परेशान थे। सीओ सहसवान श्योराज सिंह ने बताया कि शनिवार को सभी 10 आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed