{"_id":"5fcf99bbfd313fd2f0a102a0f02e4148","slug":"swat-team-to-make-it-unable-to-robbers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाट टीम भी नहीं पहुंच पा रही लुटेरों तक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्वाट टीम भी नहीं पहुंच पा रही लुटेरों तक
badaun
Updated Tue, 17 Mar 2015 07:16 PM IST
विज्ञापन
सर्राफ पिता-पुत्र से नगदी और जेवर समेत पांच लाख रुपये की लूट के मामले में स्वाट टीम के हाथ भी खाली हैं। दावे किए जा रहे हैं कि लुटेरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा, लेकिन स्वाट के पास कोई क्लू तक नहीं है।
विज्ञापन
गुरुवार को म्याऊ निवासी रामकिशोर और उनके बेटे सुखपाल जगत से अपनी सर्राफ की दुकाने बंद करके लौट रहे थे। रास्ते में अलापुर-भकराला के बीच दो बाइक पर सवार छह बदमाशों ने इनसे नगदी और जेवर समेत पांच लाख रुपये का माल लूट लिया था। घटना का खुलासा करने में जब अलापुर पुलिस फेल हो गई, तो एसएसपी ने स्वाट टीम को लगाया। घटना को पांच दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक स्वाट टीम के हाथ भी खाली हैं। हालांकि दावा घटना का जल्द खुलासा करने का किया जा रहा है।
विज्ञापन