फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Student's head was on the rail track Chopped corpse, murder suspected

रेल ट्रैक पर मिली छात्र की सिर  कटी लाश, हत्या की आशंका

Sat, 08 Oct 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद/बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद/बदायूं। Updated Sat, 08 Oct 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Student's head was on the rail track Chopped corpse, murder suspected
शव - फोटो : अमर उजाला
परिवार मूल रूप से रहने वाला है बिनावर के गांव का
विज्ञापन

नया गाजियाबाद रेलवे स्टेशन फ्लाईओवर के नीचे रेलवे ट्रैक के पास मंगलवार को दसवीं के छात्र का सिर कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। यह छात्र पिछले दस दिनों से घर से गायब था। उसकी गुमशुदगी सिहानी गेट थाने में शुक्रवार को हंगामे के बाद दर्ज हो सकी थी। परिजनों का कहना है कि छात्र की हत्या की गई है, पुलिस जांच कर रही है।
सिहानी गेट पुलिस के अनुसार मृतक छात्र की पहचान सद्दाम सैफी (18) पुत्र शब्बीर सैफी के रूप में हुई है, जो मालीवाड़ा में किराए के घर में परिवार के साथ रहता था। वह कविनगर स्थित सरकारी स्कूल में 10वीं का छात्र था। उसका परिवार मूलरूप से बदायूं के  विनावरा थाना क्षेत्र के भटोली गांव का रहने वाला है। सद्दाम के पिता नोएडा की एक कंपनी में काम करते हैं। परिजनों ने बताया कि 27 सितंबर दोपहर को शब्बीर पत्नी के साथ डॉक्टर के पास गए थे। वह जब वापस आए तो सद्दाम घर पर नहीं था।
विज्ञापन

पड़ोसियों ने बताया सद्दाम कुछ दिनों से स्कूल की फीस जमा नहीं होने से डिप्रेशन में था। उसने परिवार से कई बार स्कूल की फीस मांगी थी। सद्दाम छह भाई बहनों में दूसरे नंबर का भाई था। इस घटना से सद्दाम के परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed