फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   student caught cheating in board exam

सालिकराम आदर्श इंटर कॉलेज में नकल करते पकड़ी गई छात्रा

Sat, 10 Feb 2018 01:10 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Sat, 10 Feb 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
student caught cheating in board exam
exam
यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रदेश सरकार की सख्ती के बावजूद नकलची बाज नहीं आ रहे हैं। परीक्षा के चौथे दिन शुक्रवार को उझानी के अब्दुलागंज स्थित सालिकराम आदर्श इंटर कॉलेज में एक हाईस्कूल की छात्रा के पास नकल सामग्री पकड़ी गई। यह कामयाबी डॉयट प्राचार्य राजीव कुमार दिवाकर के नेतृत्व वाले सचल दल को मिली। उसी परीक्षा केंद्र पर एक दूसरी लड़की के पास में मोबाइल बरामद हुआ। 
विज्ञापन

अबकी बार यूपी बोर्ड नकल विहीन कराने के लिए सरकार ने हर संभव कोशिश की। इसी को लेकर परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। परीक्षा केंद्र गेट पर सघन चेकिंग के भी निर्देश हैं। मोबाइल पर पूरी तरह प्रतिबंध है। बावजूद इसके परीक्षा कक्षों में नकल सामग्री और मोबाइल पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को डायट प्राचार्य राजीव कुमार दिवाकर के नेतृत्व में सचल दल ने उझानी के अब्दुलागंज में स्थित सालिक राम इंटर कॉलेज में छापा मारा। वहां पहुंचने पर टीम ने सबसे पहले प्रबंधक का कक्ष देखा। जहां सीसीटीवी कैमरे और अभिलेखों देखे। टीम सदस्यों ने कमरों में परीक्षार्थियों की तलाशी ली। चेकिंग के दौरान टीम को एक छात्रा के स्वेटर में नकल की पर्ची छिपी मिली। डायट प्रचार्य ने छात्रा की कॉपी नत्थी करने के साथ उसे एक दिन की परीक्षा से रेस्टीकेट कर दिया। तलाशी के दौरान टीम को एक अन्य कक्ष में एक छात्रा के पर्स में मोबाइल मिला, जिसे प्रबंधक की सुपुदर्गी में रखवा दिया गया। 
विज्ञापन

वहीं शुक्रवार को प्रथम पॉली में हाईस्कूल की अंग्रेजी विषय की परीक्षा में पंजीकृत 34516 परीक्षार्थियों में से 29674 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 4842 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। इंटरमीडिएट की प्रथम पॉली में संगीत गायन की परीक्षा में कुल पंजीकृत 111 परीक्षार्थियों में से 101 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि एक परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। इंटरमीडिएट के संगीत वादन की परीक्षा में कुल पंजीकृत 166 परीक्षार्थियों में से 161 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि पांच परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेडी ने मारा परीक्षा केंद्रों पर छापा
जेडी ने शुक्रवार को कछला के राधे लाल इंटर कॉलेज, मदन लाल इंटर कॉलेज, मुन्ना लाल इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। यहां पर उन्हें सब व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुसार काम किया जाएगा। इन परीक्षाओं को पूरी तरह से नकलविहीन करना एक मात्र उद्देश्य है। डीआईओएस मुन्ने अली ने बताया कि टीम ने कॉलेजों में लगे कैमरे, सिटिंग प्लान आदि देखा था। जो उन्हें सही मिला। 

मोबाइल व पर्ची पहुंचने पर उठे कई सवाल 
उझानी के अब्दुलागंज स्थित सालिकराम आदर्श इंटर कॉलेज के परीक्षार्थियों के पास में कक्ष से पर्ची और मोबाइल बरामद होना कॉलेज प्रबंधन पर सवाल उठा रहा है। वहीं जिले में नकल माफिया भी हावी होते दिख रहे हैं। 

छात्रा की पेपर से पहले तलाशी भी ली गई थी, लेकिन वह पर्ची छिपाकर कैसे ले गई। इसका पता नहीं चल सका है। तलाशी लेने वाली टीम को अब और भी सजग कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों की ओर से छात्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का कोई आदेश नहीं दिया गया है। 

-दाताराम, केंद्र व्यवस्थापक सालिकराम आदर्श इंटर कॉलेज

एसडीएम-सीओ ने देखे परीक्षा केंद्र
बिल्सी। एसडीएम लाल बहादुर सिंह एवं सीओ इरफान नासिर खां ने शुक्रवार को कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्हें पहली पाली में नगर के एनए इंटर कॉलेज में 79, आर्य कन्या इंटर कॉलेज बिल्सी में 24 व नन्नूमल जैन इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर 106 परीक्षार्थी गैरहाजिर मिले। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट कक्षा में एनए इंटर कॉलेज में एक, आर्य कन्या इंटर कॉलेज-दो एवं नन्नूमल जैन इंटर कॉलेज में दो परीक्षार्थी गैरहाजिर मिले। इधर तहसीलदार अवनीश कुमार त्यागी ने इस्लामनगर, उघैती, रुदायन व मुजरिया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed