{"_id":"580fa0ae4f1c1bc877bc350a","slug":"stone-pelting-in-kota-prastav","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटे के प्रस्ताव के दौरान पुलिस के सामने पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोटे के प्रस्ताव के दौरान पुलिस के सामने पथराव
ब्यूरो/बदायूं
Updated Tue, 25 Oct 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
कोटे के प्रस्ताव के दौरान पुलिस के सामने पथराव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव सदर उद्दीननगर में राशन कोटे की दुकान के प्रस्ताव के दौरान दो पक्षों के बीच पुलिस की मौजूदगी में पथराव हो गया। स्थिति बिगड़ने पर बिसौली और इस्लामनगर पुलिस को भी बुला लिया गया। दोनों ओर से हुए पथराव में सात लोग घायल हुए हैं। देर शाम तक किसी की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर नहीं दी गई थी। गांव में दो पक्षों के बीच टकराव की स्थिति के मद्देनजर फोर्स लगाया गया है।
उघैती थाने और बिसौली ब्लाक के गांव सदर उद्दीननगर में राशन कोटे की दुकान निरस्त चल रही है। इसके लिए मंगलवार को ग्राम सभा की खुली बैठक में प्रस्ताव होना था। पूर्व कोटेदार रीना पत्नी अलबेले और गांव के की ही खेमकली पत्नी ओम प्रकाश ने इसके लिए दावेदारी की थी। इससे पहले कोटा रीना के पास था। ग्राम सभा की खुली बैठक में एडीओ अशोक कुमार, सचिव लालता प्रसाद और श्रवण कुमार भी मौजूद थे। एहतियात के तौर पर पुलिस को भी बुला लिया गया था।
कोटे के प्रस्ताव की कार्रवाई चालू होने के साथ ही अलबेले और ओमप्रकाश के समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से पथराव चालू हो गया। इसमें संजीव (32) पुत्र राजवीर, जगपाल (35) पुत्र राजवीर, भूरे सिंह (40) पुत्र साधू सिंह, भीकम सिंह (55) पुत्र लाखन, अनिल (26) पुत्र नवाब और हुकुम सिंह घायल हो गए। दोनों ओर से करीब आधा घंटे तक पुलिस की मौजूदगी में पथराव होता रहा। बाद में बिसौली और इस्लामनगर थानों से भी फोर्स मंगा लिया गया। इसके बाद स्थिति पर काबू हुआ। कोटे के प्रस्ताव को फिलहाल टाल दिया गया है। दोनों पक्षों के बीच टकराव को देखते हुए गांव में एहतियात के तौर पर फोर्स तैनात कर दी गई है।