फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Stirred by the leakage of ammonia gas in the ice factory

बर्फ फैक्ट्री में अमोनिया गैस के रिसाव से हड़कंप

Fri, 20 Apr 2018 12:42 AM IST
बदायूं
बदायूं Updated Fri, 20 Apr 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
Stirred by the leakage of ammonia gas in the ice factory
मौके पर पहुंचे अफसर। - फोटो : अमर उजाला
बर्फ फैक्ट्री में अमोनिया गैस के रिसाव से हड़कंप

loader
दिल्ली-बदायूं हाईवे पर आधा घंटा बंद रहा यातायात
बदायूं। शहर से सटे बहेड़ी गांव में एक बर्फ फैक्ट्री में गुरुवार रात आठ बजे अचानक अमोनिया गैस का रिसाव होने से हड़कंप मच गया। रिसाव के कारण करीब आधा घंटा दिल्ली-बदायूं हाईवे बंद रहा। अफसर भी मौके पर पहुंच गए। सिटी मजिस्ट्रेट ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
बिल्सी रोड पर ‘किसान चिलिंग उद्योग’ बर्फ फैक्ट्री के मालिक सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मथुरिया चौक निवासी नाजिम हैं। पास में ही दूध ठंडा करने का एक प्लांट लगा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फैक्ट्री में काम चल रहा था, तभी यह घटना हुई। गैस का रिसाव इतना तेज था कि पाइप से सीटी जैसी आवाज आने लगी। आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। पछुआ हवा चलने से अमोनिया गैस दिल्ली-बदायूं हाईवे तक पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक फैक्ट्री के कर्मचारियों ने गैस का रिसाव बंद कर दिया और लाइट बुझाकर वहां से रफूचक्कर हो गए।
आसपास के दुकानदारों के मुताबिक हाईवे पर गुजर रहे लोगों को अमोनिया के रिसाव की वजह से अपने-अपने वाहन छोड़कर दूर भागना पड़ा। बदायूं से दिल्ली जा रही एक रोडवेज बस और उझानी जा रहे टेंपो से यात्री उतरकर दूसरी ओर भाग गए। सूचना मिलने पर सिटी मजिस्टेट संजय कुमार सिंह, सीओ सिटी वीरेंद्र सिंह यादव और इंस्पेक्टर देवेश सिंह मौके पर पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed