{"_id":"572e0f7e4f1c1b687b5ccf83","slug":"steals-from-cremation-ashes-tantrik-sought-by-extortion","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्मशान से अस्थियां चुराकर तांत्रिक ने मांगी रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
श्मशान से अस्थियां चुराकर तांत्रिक ने मांगी रंगदारी
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
श्मशान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जान से मारने की धमकी दी, तांत्रिक समेत दो पर मुकदमा
परिवार वाले अस्थियां बीनने पहुंचे तो पता लगा
लालपुल स्थित शिव मुक्ति धाम श्मशान से तांत्रिक ने अस्थियां चोरी कर लीं। परिवार वाले जब अस्थियां बीनने पहुंचे तो उनको इस बारे में पता लगा। तांत्रिक से जब अस्थियां वापस मांगी तो उसने रंगदारी की मांग की और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली में तांत्रिक समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की दातागंज चुंगी के पास 28 अप्रैल की रात सड़क हादसे में कुरऊ निवासी सौरभ पुत्र राकेश और शिवेंद्र पुत्र आर्येंद्र की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद 29 अप्रैल को परिवार वालों ने इनका अंतिम संस्कार लालपुल स्थित शिव मुक्ति धाम श्मशान में कर दिया था। परिवार वाले जब अस्थियां बीनने श्मशान पहुंचे तो उनको अस्थियां नहीं मिलीं। श्मशान के चौकीदार ने उनको बताया कि अस्थियां कुरऊ के ही कामेंद्र और यतेंद्र ले गए हैं।
विज्ञापन
राकेश और आर्येंद्र अस्थियां मांगने कामेंद्र के घर पहुंचे तो उसने रंगदारी मांगी और जान से मारने की धमकी दी। कामेंद्र तांत्रिक है। सौरभ के पिता राकेश की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तांत्रिक कामेंद्र और यतेंद्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
कैमरे में कैद हुई तांत्रिक की हरकत
बदायूं। श्मशान से अस्थियां चोरी करने वाले तांत्रिक कामेंद्र की हरकत सीसी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो क्लिप में प्रेमपाल और यतेंद्र अस्थियां चोरी करते हुए साफ नजर आ रहे हैं। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने भी यह क्लिप देखी है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद दोनों आरोपी घर से फरार हैं।
हड्डियां चोरी का पहला मामला, धारा 297 लगी
बदायूं। श्मशान या कब्रिस्तान से हड्डियां चोरी होने का जिले में यह पहला मामला है। इसके लिए आरोपियों के खिलाफ धारा 297 की कार्रवाई की गई है। हड्डियां चोरी करने संबंधी धाराएं आईपीसी की किताब में तलाशी गईं। इसमें पुलिस के पसीने छूट गए।
-----
मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रयास होगा कि परिवार वालों को अस्थियां वापस मिल जाएं, ताकि वह उनको विसर्जित कर सकें।-मनोज कुमार सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली