{"_id":"82ada2e7eab5c69f0c5fa928c9c2fa71","slug":"ssp-met-head-stricken-family-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान से त्रस्त परिवार एसएसपी से मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान से त्रस्त परिवार एसएसपी से मिला
बदायूं।
Updated Thu, 30 Apr 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली दातागंज क्षेत्र के गांव नौनी कटिन्ना का एक परिवार कांग्रेसियों को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिला। पत्र देकर ग्राम प्रधान पर आरोप लगाया कि चुनाव में वोट नहीं देने के कारण 28 अप्रैल को उसने पुलिस के सहयोग से घर में आकर तोड़फोड़ की। हैंडपंप को भी उखाड़ दिया। एसएसपी ने इस मामले में जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
कांग्रेस के प्रांतीय महासचिव ओमकार सिंह की अगुवाई मे मिले पीड़ित कल्लू ने एसएसपी को दिए पत्र में कहा है कि वह अपना पैतृक काम करके परिवार का पालन पोषण करता है। आरोप है कि मंगलवार को प्रधान ने मामूली बात पर अपने भाइयों के साथ उसके परिवार को पीटा। पुलिस से शिकायत की तो उसने भी नहीं सुनी। आरोपियों ने घर में आकर तोड़फोड़ की। पुलिस ने प्रधान के खिलाफत करने पर जेल भेजने की धमकी भी दी। कहा है कि प्रधान और उसके परिवार के आतंक के कारण वह गांव से पलायन को मजबूर है।
कांग्रेसियों ने एसएसपी से पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर शहर अध्यक्ष नरेश गुप्ता, शेखर साहू, आतिफ खां, पवन गौतम आदि थे।