फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Srebajar girl Jewelry from cheated

सरेबाजार महिला  से जेवर ठगे

Mon, 13 Jun 2016 11:27 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 13 Jun 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Srebajar girl Jewelry from cheated
जेवर ठगे - फोटो : अमर उजाला
एसबीआई के पास सोमवार दोपहर की घटना
विज्ञापन

आठ साल के बेटे के साथ मायके आई थी महिला

 बिल्सी से मायके के लिए चली महिला को बाइक सवार दो युवकों ने ठगी का शिकार बना लिया। उनमें से एक युवक पहले उसके पीछे लगा फिर खुद को परिचित बताकर महिला को झांसे में ले लिया। उसके जेवरात यह कहकर उतरवा लिए कि घर जाकर पहन लेना। बातचीत के दौरान ही बाइक सवार दूसरा युवक उसके पास पहुंचा और जेवरात रखे पर्स को लेकर खिसक गया। पीड़ित महिला के साथ कोतवाली पहुंचे उसके घरवालों ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत करा दिया।
अजीब अंदाज में ठगी की घटना सोमवार दोपहर सरेबाजार भारतीय स्टेट बैंक के पास की है। बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव नैथुआ निवासी आलोक सक्सेना की पत्नी रागिनी अपने आठ साल के बेटे के साथ टेंपो से घर से चली। प्राइवेट बस स्टैंड पर वह टेंपो से उतर कर मोहल्ला अयोध्यागंज निवासी अपने पिता सत्यप्रकाश के घर की ओर चल दीं। बकौल रागिनी-स्टैंड से उसके पीछे बाइक सवार दो युवक लगे। उनमें से एक बाइक से उतर कर उसके पीछे चलने लगा। थोड़ा चलकर उसने पारिवारिक बातें शुरू कर दीं। महिला ने जब उसे बेटे के बीमार होने की जानकारी दी तो युवक ने महिला को झांसे में लेना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

एसबीआई के सामने रागिनी ने युवक के कहे अनुसार सोने की चेन, सोने के कुंडल और अंगूठी उतार कर पर्स में रख ली। पर्स में 25 सौ रुपये भी थे। रागिनी और वह युवक आपस में बातें करने लगे। उसी दौरान बाइक सवार युवक आया और उसके हाथ से पर्स लेकर खिसक गया। रागिनी की मानें तो पहले वाला युवक भी उसी के साथ बाइक से निकल गया। ठगे जाने का अहसास होते ही उसने शोर भी मचाया तो आसपास के लोग भी आ गए लेकिन बाइक सवार युवकों का सुराग नहीं लग पाया। महिला ने घर पहुंचकर पिता समेत भाइयों को घटनाक्रम की जानकारी दी। पिता सत्यप्रकाश के साथ वह कोतवाली भी पहुंची। उसने पुलिस को ठगों का हुलिया भी बता दिया। पुलिस ने घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
महिला ने जो कुछ पुलिस को बताया है उससे साफ है कि उसे बीमार बच्चे के इलाज का झांसा देकर ठगा गया है। महिला खुद ही उनके झांसे में आ गई थी। बाइक सवार ठगों की तलाश के लिए कोशिश की जा रही है। जल्द ही ठगों को पकड़ लिया जाएगा।
-गोपीचंद्र यादव, कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed