{"_id":"87f2305e48f1c07049bb8660274e0c28","slug":"sp-leader-s-son-cash-bike-robbery-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता के बेटे से नगदी बाइक लूट का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सपा नेता के बेटे से नगदी बाइक लूट का आरोप
Ujani
Updated Sun, 01 Mar 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा नेता सुरेशपाल तोमर के बेटे से नकदी और बाइक लूट की सूचना पर पुलिस हरकत में आ गई। हालांकि पुलिस ने मामला कहासुनी का बताया है, लेकिन बाइक बाद में बाजार में ही खड़ी मिल गई है। नगर के मोहल्ला किलाखेड़ा निवासी सपा नेता सुरेशपाल तोमर का बेटा सचिन रविवार अपराह्न में बाजार को निकला। आरोप है कि बिल्सी रोड बाजार में दो युवकों ने उसकी बाइक छीन ली। दोनों युवक उसकी सोने की चेन खींच ले गए। सचिन की मानें तो 15 हजार रुपया भी लूट लिए गए। सचिन ने घर जाकर पिता को घटनाक्रम की जानकारी दी तो उन्होंने फोन करके पुलिस को बुलवा लिया। कोतवाल देवराज राठी ने बताया कि सचिन ने दो युवकों में एक का नाम भी बताया है। छानबीन के दौरान सचिन की बाइक बाजार में खड़ी मिल गई है। उन्होंने मामला आपसी कहासुनी का बताया है। जबकि सपा नेता ने पुलिस पर घटनाक्रम को मोड़ देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंप दी है।
विज्ञापन