{"_id":"2d8700fa7520051e0cb6f3d5710989c2","slug":"sp-leader-alleged-contractor-rngdari-sought-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कथित सपा नेता ने ठेकेदार से मांगी रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कथित सपा नेता ने ठेकेदार से मांगी रंगदारी
Kadrchauk
Updated Sun, 22 Mar 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
कथित सपा नेता ने सड़क निर्माण कर रहे ठेकेदार से एक लाख रुपये रंगदारी मांगी। सड़क निर्माण के जुटे मजदूरों से मारपीट की, काम भी रुकवा दिया। मामले में ठेकेदार के मेठ की ओर से कथित सपा नेता के खिलाफ रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
कादरचौक में ककोड़ा-भदरौल रोड का निर्माण हॉटमिक्स से चल रहा है। हॉटमिक्स प्लांट रेवा गांव के पास लगा हुआ है। रविवार दोपहर कुढ़ा शाहपुर का प्रधान मुनीष गुप्ता यहां पहुंचा। खुद को सपा का जिला सचिव बताते हुए उनसे यहां रौब गालिब करते हुए काम रुकवा दिया। ठेकेदार मनोज यादव यहां नहीं थे। मुनीष गुप्ता ने प्लांट ऑपरेटर हरीराम को हड़काते हुए कहा कि काम कराना है, तो एक लाख रुपये देने होंगे या फिर दो ट्रक बजरी या बदरपुर उसके घर पहुंचा दिया जाए। हरीराम ने विरोध किया तो दोनों तकरार हो गई। कुछ मजदूर भी आ गए। कथित सपा नेता ने मजदूरों से मारपीट कर दी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। तब तक कथित सपा नेता अपने साथियों के साथ यहां से भाग चुका था। प्लांट ऑपरेटर हरीराम की ओर से कथित सपा नेता के खिलाफ रंगदारी मांगने और मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस मामले में सपा नेता से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका मोबाइल स्विच आफ मिला।