फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   SO suspended Gokshi failed to prevent

गोकशी रोकने में नाकाम एसओ सस्पेंड

Tue, 04 Oct 2016 11:51 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 04 Oct 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
SO suspended Gokshi failed to prevent
गोकशी रोकने में नाकाम एसओ सस्पेंड - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

डीएम और एसएसपी ने किया मौका मुआयना
गोवंशीय पशुओं के वध पर डीएम ने जताई नाराजगी

 इलाके में बड़े पैमाने पर हो रही गोकशी रोकने में पूरी तरह से नाकाम एसओ उघैती अवनीश यादव को एसएसपी सुनील सक्सेना ने सस्पेंड कर दिया है। फिलहाल उनके स्थान पर किसी की तैनाती नहीं की गई है। मंगलवार को डीएम पवन कुमार और एसएसपी सुनील सक्सेना ने उघैती थाना क्षेत्र के गांव बरा बरवारा और रियोनाई के जंगल में मौका मुआयना किया। डीएम ने गोवंशीय पशुओं के वध को गंभीर मानते हुए इसे एसओ उघैती की लापरवाही करार दिया।
उघैती थाने के गांव बरा बरवारा और रियोनाई के जंगल में रविवार रात मांस तस्करों ने 50 से ज्यादा घुमंतू गोवंशीय पशुओं का वध कर दिया था। बाद में मांस गाड़ियों में भरकर ले गए। मांस तस्करों ने पहले पशुओं को गोलियां मारीं। बाद में उनको काटा था। सोमवार सुबह जब लोगों को गोवंशीय पशुओं के वध के बारे में पता लगा तो इलाके में आक्रोश फैल गया। सैकड़ों ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए सहसवान-बिसौली रोड पर जाम लगा दिया था। थाना पुलिस ने अज्ञात मांस तस्करों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

मंगलवार को डीएम पवन कुमार, एसएसपी सुनील सक्सेना ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौका मुआयना किया। डीएम पवन कुमार ने पूरे मामले में एसओ उघैती की लापरवाही मानी। उन्होंने एसओ उघैती अवनीश यादव के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसएसपी से कहा, इस पर एसएसपी ने एसओ उघैती को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। उनके खिलाफ जांच एसपी देहात संजय राय को दी है। फिलहाल अभी किसी की तैनाती नहीं की गई है, लेकिन कमलेश सिंह और दुर्गेश मिश्रा का नाम चर्चा में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
अधिकारियों को गुमराह करते रहे एसओ 
बदायूं। गोवंशीय पशुओं के वध के मामले में एसओ उघैती अवनीश यादव सोमवार को पूरा दिन अधिकारियों गुमराह करते रहे। मांस तस्करों ने 50 से ज्यादा गोवंशीय पशुओं का वध किया था, लेकिन अवनीश यादव दावा करते रहे कि सिर्फ पांच-छह पशुओं का ही वध किया है। एसएसपी ने जब मौका मुआयना किया तो सच्चाई सामने आ गई। ऐसे में बिना देर किए अवनीश यादव को सस्पेंड कर दिया गया। 
------
क्यावली की घटना डकार गई थी पुलिस
बदायूं। उघैती थाना पुलिस की भूमिका पहले से ही संदेह के घेरे में थी। चार दिन पहले मांस तस्करों ने क्यावली गांव में करीब एक दर्जन घुमंतू गोवंशीय पशुओं को निशाना बनाया था। जंगल में पशुओं का वध करने के बाद तस्कर मांस गाड़ियों में भरकर ले गए थे। पुलिस इस पूरे मामले को डकार गई। जंगल में मिले पशुओं के अवशेष दफन करा दिए गए थे। 
-----
प्रथम दृष्टया एसओ उघैती अवनीश सिंह की लापरवाही पाई गई है। ऐसे में उनको तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ जांच एसपी देहात को दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों के खिलाफ एनएसए और गैंगस्टर के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
-सुनील सक्सेना, एसएसपी
-----
शीघ्र की जाए मांस तस्करों की गिरफ्तारी: डीएम
बदायूं। डीएम पवन कुमार ने गोवंशीय पशुओं का वध करने वालों की अति शीघ्र गिरफ्तारी का आदेश दिया है। मौके पर पहुंचे डीएम ने गोवंशीय पशुओं के वध पर नाराजगी जताई। एसएसपी सुनील सक्सेना से कहा कि गोकशी के खिलाफ जिले में अभियान चलाएं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ग्रामीणों से भी सहयोग लें। किसी भी दशा में गोकशी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिन थाना क्षेत्रों में गोकशी हो वहां के एसओ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए भी डीएम ने कहा। 

-----
एसओ के खिलाफ धरने पर बैठे बाबा गरीाबदास
उघैती। बरा बरबारा और रियोनाई के जंगल में गोवंशीय पशुओं के वध के विरोध में मंगलवार को गौ रक्षा सेवा समिति के बाबा गरीबदास एसओ उघैती के खिलाफ धरने पर बैठ गए। उनकी मांग थी कि जब तक एसओ उघैती अवनीश यादव को सस्पेंड नहीं किया जाता उनका धरना और अनशन जारी रहेगा। बाद में अधिकारियों ने उनको मनाया। एसओ के निलंबन के बाद बाबा ने अनशन और धरना खत्म कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed