{"_id":"57f6a1984f1c1b4f4c270b8b","slug":"so-forcefully-confirmed-in-primary-medical","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइमरी मेडिकल में तो जबरदस्ती की पुष्टि नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्राइमरी मेडिकल में तो जबरदस्ती की पुष्टि नहीं
बदायूं, ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली 15 वर्षीय किशोरी की प्राइमरी मेडिकल रिपोर्ट में जोर जबरदस्ती की पुष्टि नहीं हुई है। उसके प्राइवेट पार्ट से स्लाइड तैयार की गई है। प्रयोगशाला से स्लाइड की और सप्लीमेंट्री रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो सकेगी। सहसवान थाने के एक गांव की दो बहनें जिनमें एक की उम्र 20 और एक की 15 साल है। वह पड़ोस के गांव में शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से पैदल ही निकली थीं। दोनों ने आरोप लगाया था कि अतीक, अच्छन, पुत्तन, मुसब्बिर और पप्पू समेत छह लोगों ने उन्हें अगवा कर लिया। बड़ी बहन को बांध कर खेत में डाल दिया था जबकि छोटी से दुष्कर्म किया। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने किशोरी का जिला महिला अस्पताल में मेडिकल कराया। प्राइमरी मेडिकल में किशोरी से जबरदस्ती करने की पुष्टि नहीं हुई है। सहसवान पुलिस का कहना है कि अभी इस मामले में गिरफ्तारी नहीं हुई है। अभी मेडिकल की रिपोर्ट उनको नहीं मिली है। जांच चल रही है। जो भी सामने आएगा, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन