{"_id":"5b8ec57a867a55485506bcfa","slug":"seven-more-dies-due-to-fever","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं में सात और लोगों की जान गई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदायूं में सात और लोगों की जान गई
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुखार से मरने वालों का सिलसिला थम नहीं रहा। पिछले चौबीस घंटों में बदायूं में सात लोगों की जान चली गई। लखीमपुर खीरी में भी दो लोगों के मरने की खबर है।
बदायूं के हथिनी भूड़ गांव में चंद्रभान (50) की सोमवार देर रात बुखार से मौत हो गई। उनके बड़े भाई रघुराज भी बुखार से पीड़ित थे। मंगलवार सुबह इलाज के लिए ले जाते वक्त उन्होंने भी दम तोड़ दिया। इसी गांव में रामकिशन (35) की मंगलवार दोपहर बुखार से मौत हो गई।
दातागंज क्षेत्र के ग्राम मुड़सेना में ओमपाल (40) की एक दिन पहले ही बुखार से हालत बिगड़ी थी। मंगलवार दोपहर परिवार वाले उन्हें बरेली ले जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। वहीं कुंवरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम औरंगाबाद खालसा निवासी झम्मनलाल के 14 वर्षीय पुत्र चंद्रपाल को सोमवार सुबह बुखार आया। परिजनों ने प्राइवेट अस्पताल में दवा दिलाई। देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
ककराला के वार्ड नंबर पांच निवासी इशहाक खां की पांच वर्षीय बेटी सफिया खानम की मंगलवार सुबह बुखार से मौत हो गई। सफिया खानम कई दिन पहले बुखार की चपेट में आई थी।
निघासन (लखीमपुर खीरी) क्षेत्र के गांव बिनौरा निवासी गंगाराम की 10 वर्षीय पुत्री गोदा उर्फ गुड्डी देवी और कटहा गांव निवासी 14 वर्षीय काजल यादव की मंगलवार को बुखार से मौत हो गई। जिले में चार दिन में अब तक सात बच्चों की जान जा चुकी है।