{"_id":"585d6a3b4f1c1b0f15e396eb","slug":"set-fire-to-two-forest-patrolling-checkpoints","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग की दो पेट्रोलिंग चौकियों में आग लगाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वन विभाग की दो पेट्रोलिंग चौकियों में आग लगाई
बदायूं ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
वन विभाग की दो पेट्रोलिंग चौकियों में आग लगाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मालपुर ततेरा के जंगल में माफियाओं ने दिया अंजाम
लकड़ी माफियाओं ने गुरुवार रात मालपुर ततेरा के जंगल में वन विभाग की दो पेट्रोलिंग चौकियों में आग लगा दी। वन दरोगा शंकर लाल ने इस संबंध में रेंजर संजय रस्तोगी को रिपोर्ट दी है। रेंजर ने रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने में तहरीर दे दी है।
जरीफनगर थाना क्षेत्र के मालपुर ततेरा का जंगल लकड़ी माफियाओं के निशाने पर रहता है। जंगल में बेशकीमती खैर, कत्था और शीशम जैसी प्रजातियों के पेड़ हैं। लकड़ी माफिया चोरी-छिपे यहां से पेड़ों की कटाई करते हैं। हाल के दिनों में वन विभाग ने यहां गश्त बढ़ा दी है। ऐसे में माफियाओं का काम प्रभावित होने लगा। गुरुवार रात माफियाओं ने जंगल में वन विभाग की दो पेट्रोलिंग चौकियों को फूंक दिया। जानकारी मिलने पर वन दरोगा शंकरलाल ने वन रक्षक मुकेश कुमार के साथ मौके पर जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने इस संबंध में शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट रेंजर को दे दी। रेंजर संजय रस्तोगी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। इस संबंध में उन्होंने सीओ सहसवान डॉ. केके सरोज से भी बात की है।
------
अवैध खनन में लगे दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पुलिस ने पकड़ीं
उझानी कोतवाली की कछला चौकी पुलिस ने अवैध खनन में लगे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ लिए हैं। दोनों को सीज कर रिपोर्ट दर्ज की गई है। क्षेत्र में लंबे समय से अवैध खनन का कारोबार चल रहा है। पिछले दिनों एसपी सिटी ने इस पर सख्ती की थी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई है। शुक्रवार को पुलिस ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पकडने के बाद कार्रवाई की है।
विज्ञापन
------
गमगीन माहौल में मामा-भांजे को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
सड़क हादसे में गुरुवार को मरने वाले मामा-भांजे का शुक्रवार को गमगीन माहौल में परिवार वालों ने अंतिम संस्कार कर दिया। कस्बे के वार्ड नंबर 12 के दिलशाद (27) पुत्र मेराज अपने मामा वार्ड नंबर 14 के निशरत (40) पुत्र शाकिर के साथ बाइक से बदायूं आ रहा था। खरखोली मोड़ पर इनकी बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। इसके बाद अज्ञात ट्रक ने इन लोगों ने रौंद दिया था। दूसरी बाइक पर सवार दो लोगों की भी मौत हुई थी। शुक्रवार को दिलशाद और निशरत का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।