{"_id":"8449c8269966ae26951706c618e69e93","slug":"sep-11-may-on-charges-to-be-fixed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही पर 11 मई को तय होंगे आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाही पर 11 मई को तय होंगे आरोप
badaun
Updated Mon, 20 Apr 2015 08:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभारी विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट भूदेव गौतम ने थाना उझानी कांड के आरोपी गौरव कुमार की जमानत अर्जी पर 29 अप्रैल नियत की है। जबकि आरोपी गौरव कुमार पर आरोप तय करने को 11 मई रखी गई है।
उझानी थाना में तैनात सिपाही गौरव कुमार पर 15 जनवरी 2015 को किशोरी से छेड़छाड़ कर छत से फेंकने के आरोप में सिपाही गौरव कुमार जिला जेल में बंद है। कोर्ट ने आरोप तय करने को 11 मई 2015 तिथि नियत की है। जबकि आरोपी के अधिवक्ता द्वारा स्थगन प्रार्थना पत्र देने के कारण जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए 29 मई की तिथि तय की है।
विज्ञापन