फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Seized two luxury cars, a Found in bovine meat

दो लग्जरी गाड़ियां पकड़ीं, एक  में मिला गोवंशीय मांस

Fri, 29 Jul 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आसफपुर।
अमर उजाला ब्यूरो आसफपुर। Updated Fri, 29 Jul 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Seized two luxury cars, a Found in bovine meat
बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
दूसरी में मिला दो क्विंटल मेंथा आयल, पांच गिरफ्तार
आरोपियों ने पीछा कर रहे सिपाही को की कार से कुचलने की कोशिश

फैजगंज बेहटा थाना पुलिस ने चंदौसी रोड पर ओरछी के पास दो लग्जरी गाड़ियां पकड़ी। इनमें एक लग्जरी टोयटा गाड़ी में गोवंशीय पशु का करीब दो क्विटल मांस मिला। जबकि दूसरी गाड़ी में टैक्स चोरी कर ले जाया जा रहा मेंथा आयल भरा हुआ था। पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। बाइक से गाड़ियों का पीछा कर रहे सिपाही और होमगार्ड को मांस भरी गाड़ी के ड्राइवर ने कुचलने की कोशिश की।
एसओ फैजगंज बेहटा प्रदीप यादव को मुखबिर से खबर मिली कि बिसौली की ओर से दो लग्जरी गाड़ियां आ रही हैं। इनमें गोवंशीय पशुओं का मांस भरा हुआ है। एसओ ने पिकेट पर तैनात सिपाही अख्तर अब्बास और होमगार्ड राजेंद्र को इस बारे में बताया। सिपाही और होमगार्ड ने हाइवे पर गाड़ियों की पहचान शुरू कर दी। बिसौली की ओर से आतीं दो लग्जरी गाड़ियां दिखीं। सिपाही ने रुकने पर इशारा किया। इस पर चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। जब सिपाही और होमगार्ड ने बाइक से पीछा किया तो आरोपी ने उनको टक्कर मारने की कोशिश की। 
विज्ञापन

चंदौसी रोड पर ओरछी के पास सिपाही ने चालक पर रायफल तान दी। इसके बाद दोनों गाड़ियां रुकीं। एसओ प्रदीप यादव भी फोर्स के साथ आ गए। तलाशी लेने पर एक गाड़ी से गोवंशीय पशुओं का करीब दो क्विंटल मांस मिला। दूसरी गाड़ी में मेंथा आयल मिला। यह टैक्स चोरी कर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मांस भरी गाड़ी से आकिल पुत्र गफूर अहमद, फैज अली पुत्र मोहब्बत अली को और दूसरी गाड़ी से तीन लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मांस तस्करों की डायरी खोलेगी राज
आसफपुर। गोवंशीय पशुओं के मांस से भरी गाड़ी से गिरफ्तार किए गए आकिल और फैज अली के पास से पुलिस को एक डायरी मिली है। सूत्रों की मानें तो डायरी में कई पुलिस कर्मियों के साथ सफेदपोश के नाम और मोबाइल नंबर भी हैं। इसको लेकर कहा जा रहा है कि मांस तस्करों को पुलिस और नेताओं का संरक्षण हासिल है।



13 गोवंशीय पशुओं समेत पांच तस्कर गिरफ्तार
आसफपुर। फैजगंज बेहटा थाना पुलिस ने पांच पशु तस्करों को 13 गोवंशीय पशुओं के साथ गिरफ्तार कर लिया। पशुओं को वध के लिए ले जाया जा रहा था। पकड़े गए पशु तस्कर संभल जिले के थाना कुढ़ फतेहगढ़ के रहने वाले जमील, कुंवरपाल, वालिस्टर, भूरे सिंह और मनोज कुमार हैं। पशुओं को गोशाला भेज दिया गया है। मामले में गोवध निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed